फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Kanker Encounter between police and Naxalites in Mendhra forests

Kanker: मेंढरा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक महिला माओवादी घायल

Sat, 27 May 2023 09:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 May 2023 09:10 AM IST
विज्ञापन
Kanker Encounter between police and Naxalites in Mendhra forests
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बड़गांव थाना इलाके के मेंढरा के जंगल में बीएसएफ और पुलिस बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। जिसमें एक मओवादी महिला गोली लगने से घायल हो गई। वहीं, एक बीएसफ जवान को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कांकेर के थाना प्रतापपुर क्षेत्रांतर्गत बीएसएफ कैंप मेंडरा से जिला बल एवं बीएसएफ 178 बटालियन की संयुक्त पार्टी गांव मरकाचुवा की तरफ सर्च अभियान के लिए रवाना हुए। अभियान के दौरान करीब आठ बजे (थाना से लगभग 10 किमी उत्तर-पूर्व दिशा) ग्राम उपांजुर के पास पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। 
विज्ञापन


मुठभेड़ में एक महिला माओवादी महिला को गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल माओवादी महिला की पहचान आरकेबी डिवीजन की सदस्या फगनी के रूप में शिनाख्ती हुई है। बताया जा रहा है कि फगनी एलओएस कमांडर विनोद मदनवाड़ा की पत्नी है। इस मुठभेड़ में एक बीएसएफ जवान विकास सिंह को मामूली चोट आई है, वर्तमान में उनका स्थिति सामान्य है व खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत मेंढरा के जंगलों में बीएसएफ और पुलिस का सयुक्त सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नक्सलियों एवं जवानों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।


मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस की बड़े अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। इसके अलावा, पखांजुर से मेडिकल टीम मौके लिए रवाना हो गई है। मामले में पखांजुर अनुविभागीय अधिकारी रवि कुजूर ने बताया कि बड़गांव थाना इलाके के मेंढरा के जंगल में नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई हैं। सर्च अभियान चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed