Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Government claims exposed home delivery due to non availability of ambulance in kanker

kanker: सरकार के दावों की खुली पोल, एंबुलेंस नहीं मिलने पर घर में हुई डिलीवरी, बच्चे की मौत

Fri, 08 Sep 2023 03:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 08 Sep 2023 03:34 PM IST
सार

102 की सुविधा नहीं मिलने पर घर में ही प्रसव के दौरान बच्चे की भी मौत हो गई। एक ही दिन दो-दो मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। 

विज्ञापन
Government claims exposed home delivery due to non availability of ambulance in kanker
तालाब से निकाला गया महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर में प्रशासन स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लाख दावे करे पर दूरस्थ अंचलों की हकीकत कुछ और ही है। जहां पर 102 महतारी एक्सप्रेस की भी सुविधा नहीं है। जिससे इस क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को प्रसव कराने अस्पताल तक पहुंचने के लिए कोई सुविधा नहीं मिल रही है। जबकि क्षेत्र के लोगों द्वारा काफी समय से इस सुविधा की मांग की जा रही है।

विज्ञापन


सुविधा नहीं मिलने से कोयलीबेड़ा क्षेत्र के खुटगांव में तालाब में डूबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। देर रात बहू की प्रसव कराने के लिए भाग दौड़ के दौरान रात्रि करीब 11 बजे के आसपास वृद्ध महिला राजबति आंचला कहीं चली गई थी। देर रात तक तलाश किया गया लेकिन जानकारी नहीं मिली। सुबह ढूंढने के दौरान महिला के पति धनीराम को तालाब में कुछ तैरता हुआ नजर आया। जिसकी सूचना गांव वालों को दी गई। 

विज्ञापन


प्रसव के दौरान बच्चे की भी मौत

इधर 102 की सुविधा नहीं मिलने पर घर में ही प्रसव के दौरान बच्चे की भी मौत हो गई। एक ही दिन दो-दो मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। कोयलीबेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 102 महतारी एम्बुलेंस की सुविधा नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतका के पुत्र किसनु राम ने बताया कि रात में बहुत तेज बारिश हो रही थी और प्रसव दर्द उठने पर उसके भाई की पत्नी को कोयलीबेड़ा अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था। जब वाहन की सुविधा नहीं मिली तो बाइक से लाने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन तेज बारिश के चलते बाइक फिसलने लगी जिस कारण से अस्पताल नहीं पहुंच पाई और घर पर ही प्रसव कराना पड़ा। जिससे नवजात की मौत हो गई। वहीं रात में वाहन में बहू को अस्पताल ले जाने के प्रयास में रही सास की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस क्षेत्र में 102 की सुविधा नहीं मिलने से इस प्रकार के हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed