kanker: बैंक मैनेजर बन महिला से एक लाख की ठगी, लोन पास होने की फोन पर दी जानकारी, प्रोसेसिंग के नाम ऐंठे रुपये
धोखाधड़ी का एहसास होने पर महिला के आवेदन पर 420 का मामला दर्ज कर सायबर की मदद से आरोपी की खोजबीन की जा रही है। जिस खाते में महिला ने पैसा डाला है उसे भी होल्ड किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांकेर में फोन पर आठ लाख का लोन पास होने का झांसा देकर कांकेर की एक महिला से ठग ने एक लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दे डाला। महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ कांकेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। कांकेर कोतवाली अंतर्गत भंडरीपारा में डेयरी संचालक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई है।
कांकेर कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि नगर के भंडरीपारा में रहने वाली केश्वरी यादव ने मामला दर्ज कराया है कि 11 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक फोन आया जिसने अपने आप को केनरा बैंक का मैनेजर बताया और आठ लाख रुपये का लोन पास होने की बात कही।
उसने महिला से खाते की जानकारी और जरूरी पहचान पत्र व्हाट्सएप के माध्यम से मांगा। महिला ने पूरी जानकारी दे दी 13 दिन के अंदर अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोन का पैसा मिलने की बात कहकर प्रोसेसिंग के नाम से एक लाख रुपये फोन पे के माध्यम से ले लिए।
धोखाधड़ी का एहसास होने पर महिला के आवेदन पर 420 का मामला दर्ज कर सायबर की मदद से आरोपी की खोजबीन की जा रही है। जिस खाते में महिला ने पैसा डाला है उसे भी होल्ड किया गया है।