फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Former BJP MLA Bhojraj Nag has given a controversial statement against Rahul Gandhi.

कांकेर में राहुल गांधी का जलाया पुतला: भोजराज नाग का विवादित बयान, बोले- ऐसे असुरों का नाश करें

Wed, 06 Sep 2023 09:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 06 Sep 2023 09:12 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व विधायक भोजराज नाग बुधवार को पखांजूर प्रवास में थे। इस दौरान भाजपाइयों के साथ राहुल गांधी का पुतला दहन किया। 

विज्ञापन
Former BJP MLA Bhojraj Nag has given a controversial statement against Rahul Gandhi.
भाजपा के पूर्व विधायक भोजराज नाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पूर्व विधायक भोजराज नाग ने राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। जिससे कांकेर जिले के पखांजुर में राजनीति गरमा गई है। भोजराज नाग बुधवार को पखांजूर प्रवास में थे। इस दौरान भाजपाइयों के साथ राहुल गांधी का पुतला दहन किया। 

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान भोजराज नाग ने राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया। भोजराज नाग ने कहा कि राहुल गांधी ने सनातन धर्म का अपमान किया है। ऐसे में हिन्दू धर्म के सभी लोगों से आव्हान करते हुए कहा कि जो पूजा पाठ करके आप माला जपते हैं, वह माला को छोड़ो और अपने आत्मस्वाभिमान और देवी-देवताओं का अपमान हो रहा है, तो आप भाला लो और ऐसे असुरों का नाश करने का संकल्प लें।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व विधायक भोजराज नाग इससे पहले भी ग्राम पंचायत हामतवाही में आयोजित जिला स्तरीय समस्या निवारण कार्यक्रम के दौरान कांकेर जिला की तत्कालीन महिला कलेक्टर शम्मी आबिदी को जमकर फटकार लगाई थी। इसका एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसके बाद अब राहुल गांधी के खिलाफ हिन्दू समाज को भड़काने का आरोप लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजराज नाग के बयान के बाद विधायक प्रतिनिधि टुलु भट्टाचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के लोग भोजराज नाग के मानसिक स्थिति का इलाज करवाएं। इस तरीके से बयानबाजी करना अशोभनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed