{"_id":"645120b088b0c9213c0fae87","slug":"five-lakh-rewardee-naxalite-surrendered-in-chhattisgarh-narayanpur-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: नारायणपुर में नक्सली कमांडर ने किया सरेंडर, पांच लाख रुपये का था इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: नारायणपुर में नक्सली कमांडर ने किया सरेंडर, पांच लाख रुपये का था इनामी
Tue, 02 May 2023 08:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 02 May 2023 08:09 PM IST
सार
सरेंडर करने वाला नक्सली साल 2009 से संगठन में सक्रिय था और एलओएस का कमांडर था। शासन की पुनर्वास नीति के तहत उसे 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन
नारायणपुर में नक्सली ने किया सरेंडर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मंगलवार को एक नक्सली कमांडर ने सरेंडर कर दिया। उसके ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम था। सरेंडर करने वाला नक्सली साल 2009 से संगठन में सक्रिय था और एलओएस का कमांडर था। शासन की पुनर्वास नीति के तहत उसे 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन
एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सली का नाम मोटू राम मण्डावी उर्फ मनोज मण्डावी है। वह ग्राम मरामेटा भैरमगढ़ जिला बीजापुर का रहने वाला है। मोटू राम मंडावी साल 2009 बेलनार मिलिशिया में भर्ती हुआ था। उसने 2010 में ग्राम कच्चापाल में ग्रामीण की हत्या, 2013 कोडलियर मिचेपारा एम्बुश घटना और 2013 में ही मिचिंगपारा एम्बुश घटना में शामिल था।
विज्ञापन