{"_id":"671a64e97c8de28b4408f142","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-girls-hostel-of-government-residential-school-in-kanker-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: गर्ल्स हॉस्टल में शॉट सर्किट से लगी आग, पुलिस ने छात्राओं को बचाया, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: गर्ल्स हॉस्टल में शॉट सर्किट से लगी आग, पुलिस ने छात्राओं को बचाया, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Thu, 24 Oct 2024 08:47 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 24 Oct 2024 08:47 PM IST
सार
जिस कमरे में आग लगी उसमें 30 छात्राएं रहती हैं। हादसे के वक्त सभी छात्राएं हॉस्टल में ही मौजूद थीं। पुलिस की तत्परता से सभी छात्राएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर से सटे गोविंदपुर में शासकीय आवासीय विद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिस समय आग लगी उस वक्त सभी छात्राएं हॉस्टल में ही मौजूद थीं। खुशकिस्मती से पुलिस की रक्षा टीम पहले से हॉस्टल में मौजूद थी। जिन्होंने सभी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
शाम के वक्त पुलिस की रक्षा टीम छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाने शासकीय आवासीय विद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल पहुंची हुई थी, इसी दौरान पंखे से शॉट सर्किट हुआ और तार टूटकर बिस्तर पर गिर गया, जिससे आग पूरे कमरे में फैल गई। समय रहते पुलिस टीम ने सभी छात्राओं को बाहर निकाल लिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने भी मौके पर पहुंच छात्राओं का हाल जाना है। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में आग लगी उसमें 30 छात्राएं रहती हैं। यह हॉस्टल 200 सीट का है। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने बताया कि शॉट सर्किट की वजह से आग लगी थी, जिस पर काबू पा लिया गया है। सभी छात्राएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन