फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Fierce encounter between police and Naxalites in Kanker

Chhattisgarh: कांकेर में बीएसएफ और डीआरजी जवानों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया, रायफल बरामद

Mon, 12 Jun 2023 12:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 12 Jun 2023 12:35 PM IST
सार

कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। बताया जा रहा है कि धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के जंगलों में मुठभेड़ चल रही है।

विज्ञापन
Fierce encounter between police and Naxalites in Kanker
मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली का शव लेकर लौटे जवान। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को  मार गिराया। मौके पर जवानों ने एक रायफल भी बरामद की है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान पहुंचे थे। मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। बस्तर आईजी पी सुंददराज ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

विज्ञापन


हथियारबंद नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर रवाना हुए थे जवान
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को छोटेबेठिया क्षेत्र में आरकेबी डिवीजन सचिव, मेंढकी एलओएस कमाण्डर के साथ करीब 20-25 सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी और बीएसएफ 132 बटालियन के जवानों को संयुक्त रूप से कोटरी नदी के पूर्वी क्षेत्र के ग्राम आमातोला, बिनागुण्डा एवं कालपर की ओर ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


बीनागुंडा के पास घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग की
गश्त के दौरान जवान आगे बढ़ रहे थे, तभी सुबह करीब 7 बजे बीनागुंडा के पास घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद नक्सली जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग शुरू की। इसमें एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी इलाके में कुछ दिन पहले नक्सलियों ने की थी आगजनी
वहीं शव के पास जवानों को 303 बोर की एक राइफल भी बरामद हुई है। मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली का शव जवान नदी पार करते हुए लकड़ी के सहारे कंधे पर ढोकर लाए। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पांच दिन पहले इसी इलाके में नक्सलियों ने कई वाहनों में आग लगा दी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि एक बार फिर यहां नक्सली गतिविधियां बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed