{"_id":"64808d2e5c6e38d56209ab97","slug":"father-killed-young-man-for-talking-to-his-daughter-in-kanker-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से बात करने की सजा मौत: युवक को मारकर पेड़ से लटकाया, अंतिम संस्कार भी करा दिया, दो माह बाद खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी से बात करने की सजा मौत: युवक को मारकर पेड़ से लटकाया, अंतिम संस्कार भी करा दिया, दो माह बाद खुला राज
Wed, 07 Jun 2023 07:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Jun 2023 07:29 PM IST
सार
पुलिस पूछताछ में ग्राम पटेल रामानंद ने बताया कि, बेटी के साथ मित्रता के चलते वह उमेंद्र को पसंद नहीं करता था। वारदात वाले दिन उसने उमेंद्र को सूनसान जगह पर बुलाया। फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक ग्राम पटेल ने बेटी से बात करने पर करीब दो माह पहले एक युवक की हत्या कर दी। गला दबाकर उसे मारने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया। फिर परिजनों पर दबाव डालकर उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया। करीब एक माह बाद मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता सहित उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नरहरपुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
एक माह पहले फोटो मिली तो खुला राज
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को करीब एक माह पहले एक फोटो मिली थी। इसमें एक युवक का शव पेड़ से फांसी पर लटका था। पुलिस ने युवक की पहचान कराई तो पता चला कि वह ग्राम कोहकटोला का रहने वाला उमेंद्र कुंजाम था। हालांकि पुलिस को उसके खुदकुशी करने की कोई सूचना नहीं मिली। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसमें पता चला कि उमेंद्र की गांव के पटेल रामानंद कोडोपी की बेटी के साथ मित्रता थी।
विज्ञापन
गला दबाकर की गई थी हत्या
इसके आधार पर जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने उमेंद्र के परिजनों और गांव के पटेल से पूछताछ की। इसमें पता चला कि, बेटी से मित्रता के चलते उमेंद्र से रामानंद नाराज रहता था। जांच आगे बढ़ी तो हत्या का खुलासा होगा। पुलिस को पता चला कि फोटो 10 अप्रैल की थी। साथ ही उमेंद्र के परिजनों पर दबाव डालकर उसके शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने ग्राम पटेल को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
खुदकुशी दिखाने पेड़ से लटकाया शव
पुलिस पूछताछ में ग्राम पटेल रामानंद ने बताया कि, बेटी के साथ मित्रता के चलते वह उमेंद्र को पसंद नहीं करता था। वारदात वाले दिन उसने उमेंद्र को सूनसान जगह पर बुलाया। फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिर खुदकुशी दिखाने के लिए अपने तीन अन्य साथियों के साथ शव को उसी की शर्ट से फंदा बनाकर पेड़ पर लटका दिया। साथ ही परिजनों पर दबाव बनाया और उन्हें गांव से बहिष्कार करने की धमकी देकर अंतिम संस्कार करा दिया।