{"_id":"64e5fdfee64a8747c80f4aa2","slug":"father-in-law-killer-son-in-law-arrested-in-kanker-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanker: सास-ससुर का हत्यारा दामाद गिरफ्तार, 36 घंटे बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस को मिली कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanker: सास-ससुर का हत्यारा दामाद गिरफ्तार, 36 घंटे बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस को मिली कामयाबी
Wed, 23 Aug 2023 06:10 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 23 Aug 2023 06:10 PM IST
सार
सास ससुर की हत्या करने के बाद आरोपी दामाद छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर में जंगल की ओर फरार हो गया था।जिसे मुखबिर की सूचना के बाद आज 36 घंटे बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
सास-ससुर का हत्यारा दामाद गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांकेर में धारदार हथियार से सास-ससुर की हत्या करने के आरोप में आरोपी दामाद को पुलिस ने 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला बंदे थाना क्षेत्र के गौरीशंकर गांव की है। बताया जा रहा है कि सास ससुर और दामाद के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था जिसके चलते सोमवार रात को आरोपी दामाद ने सास-ससुर पर धारदार हथियार से प्राण घातक हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही ससुर की मौत हो गई और सास गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल सास को बेहतर उपचार के लिए धमतरी ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान घायल सास ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ऐसे में सास ससुर की हत्या करने के बाद आरोपी दामाद छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर में जंगल की ओर फरार हो गया था।जिसे मुखबिर की सूचना के बाद आज 36 घंटे बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन