फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Encounter with Naxalites in Kanker Woman Maoist arrested and two-three Naxalites injured

कांकेर में नक्सलियों से मुठभेड़: एक लाख की इनामी महिला माओवादी गिरफ्तार, दो-तीन नक्सली घायल, असलहे व IED बरामद

Sat, 27 May 2023 04:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 27 May 2023 04:49 PM IST
सार

शुक्रवार को भी बीएसएफ और डीईएफ की संयुक्त टीम बड़गांव के आसपास के जंगल में गश्त पर थी। इसी दौरान उरपांजूर के पास जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। करीब आधे घंटे चली इस मुठभेड़ में नक्सली जंगल और पहाड़ों की आड़ लेकर भाग निकले। घटना स्थल पर सर्च के दौरान गंभीर रूप से घायल एक महिला माओवादी मिली।

विज्ञापन
Encounter with Naxalites in Kanker Woman Maoist arrested and two-three Naxalites injured
नक्सलियों के ठिकाने से बरामद विस्फोटक व असलहे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर जवानों को सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक घायल वर्दीधारी महिला नक्सली को पुलिस ने पकड़ा है। जिसने प्रारंभिक पूछताछ में दो से तीन अन्य नक्सलियों के घायल होने की जानकारी दी है। घटना स्थल से एक सिंगल शॉर्ट रायफल के साथ कारतूस, आईईडी विस्फोटक व अन्य आपत्तिजनक समान मिला है।

विज्ञापन


कांकेर जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बीएसएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम जंगलों की खाक छान रही है। शुक्रवार को भी बीएसएफ और डीईएफ की संयुक्त टीम बड़गांव के आसपास के जंगल में गश्त पर थी। इसी दौरान उरपांजूर के पास जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। करीब आधे घंटे चली इस मुठभेड़ में नक्सली जंगल और पहाड़ों की आड़ लेकर भाग निकले। घटनास्थल पर सर्च करने के दौरान गंभीर रूप से घायल एक महिला माओवादी मिली। जिसे जवानों ने पकड़ लिया। महिला माओवादी के पैर में गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बताया जाता है कि महिला माओवादी आरकेबी डिवीजन अंतर्गत कोटरी एरिया कमेटी के मदनवाड़ा, कोडेकुर्से संयुक्त एलओएस सदस्य फगनी पोडियामी है। जिस पर गंभीर अपराधों में एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। घायल नक्सली का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घायल नक्सली महिला से जो प्रारंभिक जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मुठभेड़ के दौरान लगभग 12 से 15 माओवादी मौजूद थे। जिसमें पांच लाख रुपये तक का इनामी माओवादी विनोद गावड़े भी मौजूद था। जवानों की जवाबी कार्यवाही में दो से तीन नक्सलियों के भी घायल होने की जानकारी मिली है। जिसे नक्सली अपने साथ लेकर फरार हो गए, लेकिन महिला माओवादी को छोड़ गए। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने आईईडी धमाका किया, जिसमें बीएसएफ के दो जवानों को भी मामूली चोट आई है, जो फिलहाल ठीक हैं। मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद बैकअप टीम भी रवाना की गई। इलाके का सघन रूप से सर्च करने पर भारी मात्रा में नक्सल सामग्री मिली है।  

सर्च में बरामद हुई ये नक्सल सामग्री
सिंगल शॉट रायफल- एक  
सिंगल शॉट राउंड, सात 
7.1 एमएम राउंड, 23 
8 एमएम राउंड, 15    
12 बोर राउंड, छह
प्रेशर कुकर आईईडी, छह
सोलर प्लेट, एक        
बिजली वायर, तीन बंडल
रिमोट कंट्रोल, सात 
टॉर्च, दो
छोटा बैटरी, आठ
नक्सली वर्दी, पोच, पिट्ठु, नक्सल पर्चा आदि

विज्ञापन

भारी मात्रा में दवाइयां एवं भारी मात्रा में अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। पुलिस घायल महिला माओवादी के स्वस्थ होने के बाद की गई पूछताछ में काफी अहम जानकारी सामने आने की बात कह रही है। -शलभ सिन्हा, एसपी, कांकेर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed