{"_id":"64b20881311335b3bb003ca5","slug":"elephant-created-havoc-in-kanker-broke-many-houses-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: दंतैल हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, कई घरों को तोड़ा; दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: दंतैल हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, कई घरों को तोड़ा; दहशत में ग्रामीण
Sat, 15 Jul 2023 08:16 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 15 Jul 2023 08:16 AM IST
सार
कांकेर के चारामा वन परिक्षेत्र में एक बार फिर दंतैल हाथी पहुंच गया है। दंतैल हाथी रात में चारामा के दरगाहन, कोटेला, कुरूटोला और भिरौद गांव में छह से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
हाथी ने घरों को तोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांकेर के चारामा वन परिक्षेत्र में एक बार फिर दंतैल हाथी पहुंच गया है। दंतैल हाथी रात में चारामा के दरगाहन, कोटेला, कुरूटोला और भिरौद गांव में छह से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचाया है। हाल ही में इस दंतैल हाथी ने पखांजूर परिक्षेत्र में एक युवक की जान ले ली थी।
विज्ञापन
वन परिक्षेत्र अधिकारी चारामा ने बताया कि पखांजूर, दुर्गुकोंदल, कापसी में घूम रहा हाथी बालोद जिले की सीमावर्ती गांव से चारामा परिक्षेत्र में घुस गया है।
विज्ञापन
चारामा वन परिक्षेत्र के विभिन्न गांव को पार कर हाथी आगे आगे बढ़ रहा है। हाथी की सुबह की लोकेशन पंडरीपानी में थी। हाथी ने रात भर में कुररूटोला और भिरौद गांव में छह से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचाया है। जिसका आंकलन किया जा रहा है। गांव में मुनादी कराकर गांव वालों से अपील की जा रही है कि हाथी के आस-पास न जाएं।
विज्ञापन
दहशत में कटी रात
दंतैल हाथी के अचानक चारामा परिक्षेत्र के गांव में आने से लोगों में दहशत का माहौल है। जिन ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचाया गया वे दूसरे के घरों में शरण ले रहे हैं। गांव के बीच बस्ती में हाथी घुमता रहा। कई ग्रामीणों के घरों में रखे धान को भी हाथी चट कर गया है। जंगली दंतैल हाथी के हमले से कुछ दिन पूर्व पखांजूर वन परिक्षेत्र में एक युवक की मौत भी हो चुकी है बरहाल वन विभाग हाथी की निगरानी कर रहा है।