{"_id":"6a2b86cb291e0ae35403db28","slug":"deputy-sarpanch-among-3-killed-5-injured-in-lightning-strike-in-chhattisgarh-s-kanker-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कांकेर में आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच समेत तीन लोगों की हुई मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कांकेर में आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच समेत तीन लोगों की हुई मौत, पांच घायल
Fri, 12 Jun 2026 09:40 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 12 Jun 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक उप-सरपंच और दो अन्य लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। अंतागढ़ के ग्राम कलगांव में आज सुबह मनरेगा में काम करने के दौरान हुई बारिश से बचने को ग्रामीण पेड़ के नीचे आ गए, जहां आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए अंतागढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम कुलगांव में चल रहे मनरेगा में काम करने के लिए करीब 50 से 60 मजदूर काम करने के लिए गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह अचानक से हुई बारिश से बचने के लिए सभी मजदूर पास के पेड़ के नीचे आ गये थे। अचानक से हुए आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि अंतागढ़ ब्लॉक के कलगांव में मनरेगा (जी राम जी ) योजना के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं 5 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिसमें 1 महिला को कांकेर रेफर किया जा रहा है। सभी घायलों का इलाज अभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में जारी है। 8 घायल लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में संतोष पटेल, प्रकाश पटेल, मनराज पटेल (उपसरपंच) सभी कलगांव निवासी है। सभी के शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया गया है। वहीं, इस घटना से गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन