फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Defense Minister Rajnath Singh's visit to Kanker tomorrow

Kanker: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा कल, एक बजे पहुंचेंगे रायपुर, 2:30 बजे जनसभा को करेंगे संबोधित

Fri, 30 Jun 2023 05:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 30 Jun 2023 05:35 PM IST
सार

रक्षा मंत्री शनिवार दोपहर दिल्ली से विशेष विमान के जरिये 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से बीएसएफ के हैलीकॉप्टर से रक्षा मंत्री कांकेर रवाना होंगे।

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh's visit to Kanker tomorrow
सांसद संतोष पांडे ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल अपने एक दिवसीय दौरे पर कांकेर पहुंच रहे है। रक्षामंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच रक्षामंत्री आमजनता को संबोधित करेंगे। इसी कड़ी में आज राजनांदगांव से बीजेपी सांसद संतोष पांडे ने बीजेपी कार्यालय में मीडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि रक्षामंत्री सबसे पहले पद्मश्री अजय मंडावी से मुलाकात करेंगे। उसके बाद नरहरदेव मैदान में मोदी सरकार के 9 साल के विकास कार्यों के बारे में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन

 

तय कार्यक्रम के मुताबिक, रक्षा मंत्री शनिवार दोपहर दिल्ली से विशेष विमान के जरिये 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से बीएसएफ के हैलीकॉप्टर से रक्षा मंत्री कांकेर रवाना होंगे। कांकेर पहुंचने के बाद सर्किट हाउस में कुछ देर आराम करेंगे। दोपहर 2:30 बजे मेला भाटा ग्राउंड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed