फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Congress contenders demonstrated their strength to get ticket from Kanker

kanker: कांकेर से टिकट पाने के लिए कांग्रेस के दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन, इन पांच नामों की चर्चा

Sat, 26 Aug 2023 02:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 26 Aug 2023 02:41 PM IST
सार

 कृषि विभाग में पदस्थ सहायक उप संचालक सरजू शोरी ने वीआरएस लेकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। सरजू शोरी ने कांकेर विधानसभा से अपनी दावेदारी ठोकी है। 

विज्ञापन
Congress contenders demonstrated their strength to get ticket from Kanker
कांकेर से टिकट पाने के लिए कांग्रेस के दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। कांकेर विधानसभा के लिए भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेस में भी प्रत्याशी चयन को लेकर कार्यकर्ताओं का मन टटोलने के लिए पर्यवेक्षकों की टीम आज कांकेर पहुंची है। पर्यवेक्षकों को लुभाने के लिए टिकट के  दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन किया। शहर के पुराने कम्युनिटी हॉल में पर्यवेक्षक कांग्रेस से टिकट मांग रहे दावेदारों से चर्चा की। इस दौरान दावेदारों ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन कर  कम्युनिटी हॉल पहुंचे।

विज्ञापन


गौरतलब हो की कृषि विभाग में पदस्थ सहायक उप संचालक सरजू शोरी ने वीआरएस लेकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। सरजू शोरी ने कांकेर विधानसभा से अपनी दावेदारी ठोकी है। सरजू शोरी ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ अपने निवास से रैली निकालकर कम्युनिटी हॉल पहुंच दावेदारी ठोकी।

विज्ञापन


इन नामों की हो रही चर्चा

कांकेर विधानसभा से भाजपा द्वारा आशाराम नेताम को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस से पांच दावेदारों के नामों पर चर्चा हो रही है। कांग्रेस पार्टी की बात करे तो इसमें प्रमुख दावेदारों में वर्तमान विधायक शिशुपाल शोरी, पूर्व विधायक शंकर ध्रुवा, नितिन पोटाई, सरजू शोरी, नरेश ठाकुर के नामों चर्चा की जा रही है। दावेदारों के नाम पर मुहर लगाने के लिए महाराष्ट्र आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नामदेव उसेंडी कांकेर दौरे पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed