{"_id":"64a6bf6accc91255010e1fb7","slug":"clash-with-administrative-team-that-went-to-remove-encroachment-for-social-building-in-kanker-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास पर अतिक्रमण!: CM भूपेश ने की जिस जमीन पर भवन बनाने की घोषणा, वहां परिवार का दावा, कहा-हटाया तो मर जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास पर अतिक्रमण!: CM भूपेश ने की जिस जमीन पर भवन बनाने की घोषणा, वहां परिवार का दावा, कहा-हटाया तो मर जाएंगे
Thu, 06 Jul 2023 06:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 06 Jul 2023 06:49 PM IST
सार
कांकेर में हल्बा समाज के सामाजिक भवन निर्माण को लेकर पेंच फंस गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस जमीन पर भवन बनाने की घोषणा की थी, उस पर एक परिवार ने अपना दावा कर दिया है। गुरुवार को जब प्रशासन की टीम वहां कब्जा हटाने पहुंची तो परिवार ने इसका विरोध किया। महिलाओं ने खुद पर केरोसीन डाल लिया और जलाने की बात कही।
विज्ञापन
विरोध कर रहीं परिवार की लड़कियों को पुलिस पकड़कर थाने ले गई।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में हल्बा समाज के सामाजिक भवन निर्माण को लेकर पेंच फंस गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस जमीन पर भवन बनाने की घोषणा की थी, उस पर एक परिवार ने अपना दावा कर दिया है। गुरुवार को जब प्रशासन की टीम वहां कब्जा हटाने पहुंची तो परिवार ने इसका विरोध किया। महिलाओं ने खुद पर केरोसीन डाल लिया और जलाने की बात कही। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई। परिवार का कहना है कि वहां से हटाया गया तो मर जाएंगे।
विज्ञापन
प्रशासन ने किया भूमि का आवंटन
दरअसल, हल्बा समाजिक भवन बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2022 में घोषणा की थी। इसके लिए प्रशासन ने कांकेर के भण्डारीपारा-इमलीपारा में भूमि का आबंटन किया था। अब उस जमीन पर एक परिवार ने वर्षों से कब्जा होने और खेती-किसानी करने का दावा कर दिया है। प्रशासन की टीम भवन निर्माण के लिए गुरुवार को कब्जा हटाने पहुंची तो परिवार की महिलाएं विरोध में उतर आईं। काफी देर तक हंगमा चलता रहा। वहीं हल्बा समाज के लोगो ने भवन निर्माण करवाने के लिए सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन
कब्जाधारी महिला बोली- सीमांकन में जमीन उनके पट्टे में
भूमि पर कब्जे का दावा करने वाली ज्योति मानिकपुरी कहती हैं, कि जिस जगह हल्बा समाज वाले भवन बना रहे हैं, उस जगह पर वे लोग वर्षों से खेती कर रहे हैं। कहा कि, सरकार को उनकी भी बात सुननी पड़ेगी। इस तरह किसी गरीब का जमीन लेकर भवन नहीं बनाया जा सकता। महिला ने बताया कि पहले भी विवाद की स्थिति हुई थी, लेकिन सीमांकन किया गया। इसमें जमीन उनके पट्टे में आई। इसके बाद भी उन्हें हटाया जा रहा है। जेसीबी लाए हैं और जबरदस्ती उनकी बाउंड्री को तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने कहा-अतिक्रमण कर बनाई बाउंड्रीवॉल तोड़ी
प्रशासन की ओर से मनीष साहू ने बताया कि इमली पारा में हल्बा समाज को भूमि आवंटित की गई है। जिसकी राशि भी आ गई है। वहां अतिक्रमण था, जिसे हटा दिया गया है। वहां भवन निर्माण किया जाएगा। एक परिवार ने अतिक्रमण किया है। वहां मकान भी है, उससे छेड़छाड़ नहीं की गई है। दीवार जिसे अतिरिक्त अतिक्रमण कर बनाया गया था उसे तोड़ा गया है। वहीं हल्बा समाज के सामाजिक प्रतिनिधि पंचू राम नायक ने बताया कि, कब्जाधारी मालिक हम से ही उलझ गए। समाजिक भवन सबके काम आएगा।