फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   chhattisgarh young man attacked with ax in land dispute in kanker

जमीन विवाद में युवक की जान लेने की कोशिश: कुल्हाड़ी लेकर हमलावर घूमता था गलियों में, पहले भी कई पर किया हमला

Thu, 22 Jun 2023 05:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 22 Jun 2023 05:39 PM IST
सार

कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि मामले की शिकायत थाने में पहुंचते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल अमर सिंह को रायपुर रेफर किया है। उसकी हालात नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
chhattisgarh young man attacked with ax in land dispute in kanker
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक अधेड़ ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है और गांव की गलियों में कुल्हाड़ी लेकर घूमता था। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


कांकेर शहर से सटे ग्राम गढ़पिछवाड़ी निवासी अमर सिंह तेता अपने घर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान चमरू राम सलाम ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले भी आरोपी चमरू राम सलाम ने ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंच कर सरपंच और अन्य लोगों से भी गाली-गलौज करते हुए धमकी दी थी। 
विज्ञापन


गढपिछवाडी के सरपंच गोविंद दर्रो ने बताया की आरोपी सिरफिरा है। पहले भी कार्यालय के बाहर लगे बोर्ड को कुल्हाड़ी से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। पंचायत से अपने खेत मे शौचालय बनाने का प्रस्ताव मंगाता था। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता था। इसकी शिकायत थाने में भी की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी खुलेआम कुल्हाड़ी लेकर गांव में घूमता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed