फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Chamber of Commerce elections after six years voting will be held from 8 am to 4 pm in Kanker

Kanker: छह साल बाद चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव, सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा मतदान

Tue, 17 Dec 2024 01:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 17 Dec 2024 01:36 PM IST
सार

कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 6 साल के बाद हो रहा है जिसको लेकर आज मतदान जारी है, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा जिसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और शाम तक नतीजे आ जाएंगे।

विज्ञापन
Chamber of Commerce elections after six years voting will be held from 8 am to 4 pm in Kanker
छह साल बाद चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 6 साल के बाद हो रहा है जिसको लेकर आज मतदान जारी है, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा जिसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और शाम तक नतीजे आ जाएंगे। इस बार चेंबर चुनाव में 2 पैनल मैदान में है, एक पैनल में पूर्व अध्यक्ष महिपाल मेहरा अपनी टीम के साथ मैदान में है, तो वहीं दूसरे पैनल में पूर्व महामंत्री अनूप शर्मा इस बार अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे है। 

विज्ञापन


लंबे समय बाद हो रहे चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव को लेकर व्यापारियों में इस बार खासा उत्साह भी देखा जा रहा है। अध्यक्ष प्रत्याशी अनूप शर्मा ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल के दौरान व्यापारी हित में कोई कार्य नहीं किया  है उन्होंने दावा किया कि इस बार उनके नए पैनल को व्यापारी भारी मत से विजय दिलाएंगे। 
विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष महिपाल मेहरा ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में व्यापारी के हितों में कई कार्य किए है, जो व्यापारी गलत कामों में लिप्त थे उनका साथ उन्होंने नहीं दिया जिसे मुद्दा बनाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भी उनका पैनल जीतकर आएगा और व्यापारी हित में काम करेगा और गलत काम करने वाले व्यापारियों को आगे भी साथ नहीं दिया जाएगा। चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के नतीजे आज शाम तक आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed