फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   cgcpc team will investigate children beating case in adoption center in kanker

दत्तक केंद्र में निर्दयता: महिला मैनेजर गिरफ्तार, WCD अफसर सस्पेंड; मासूम को जमीन पर पटका, मारे थे थप्पड़

Mon, 05 Jun 2023 05:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Jun 2023 05:07 PM IST
सार

कांकेर के इस दत्तक ग्रहण केंद्र में 6 साल तक के यतीम बच्चों को रखा जाता है। प्रोग्राम मैनेजर का बॉयफ्रेंड है, जो अक्सर रात में संस्था में पहुंचता है। जबकि यहां बाहरी लोगों का आना प्रतिबंधित है। जब बॉयफ्रेंड से कभी विवाद हुआ तो बौखलाई मैनेजर इसका पूरा गुस्सा बच्चों पर उतारती है। 

विज्ञापन
cgcpc team will investigate children beating case in adoption center in kanker
आरोपी प्रोग्राम मैनेजर को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर स्थित दत्तक केंद्र में मासूम बच्ची की पिटाई मामले में आरोपी प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसे लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। साथ ही कलेक्टर ने संचालन करने वाली संस्था प्रतिज्ञा विकास संस्थान दुर्ग का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की अनुशंसा की है। वहीं लापरवाही बरतने पर तत्कालीन WCD अधिकारी चंद्र शेखर मिश्रा को संस्पेंड करने के साथ ही बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें एक दिन में इसका जवाब देना है। उन पर मारपीट मामले में साक्ष्य छिपाने का आरोप है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...दत्तक 'यातना' केंद्र: मासूमों को थप्पड़, बाल पकड़ जमीन पर पटका; 6 साल तक के रहते हैं बच्चे, मैनेजर पर होगी FIR

विज्ञापन

cgcpc team will investigate children beating case in adoption center in kanker
छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग। - फोटो : संवाद
बाल संरक्षण आयोग करेगा मामले की जांच
वहीं दूसरी ओर इस मामले की जांच छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग करेगा। इसके लिए आयोग की टीम आज ही केंद्र पहुंचेगी। साथ ही जांच टीम को मौके पर जाकर प्रतिवेदल देने के आदेश दिए गए हैं। आयोग की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज कराने के लिए भी कहा गया है। आयोग के अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम ने सदस्य अगस्टीन बर्नाड को कांकेर में घटना स्थल पर जाकर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शाम तक जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। 

मिश्रा पर 50 हजार लेकर मामला रफा-दफा करने का आरोप
इससे पहले इस मामले की शिकायत महिला बाल विकास अधिकारी रहे सीएस मिश्रा तक भी पहुंची थी। आरोप है कि, अफसर ने 50 हजार लेकर मामला दबा दिया। कैमरे रात में बंद रहते हैं। दत्तक केंद्र में बच्चों की सुरक्षा के लिए बरामदे, गेट समेत अन्य जगह आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मैनेजर रोजाना रात कैमरे बंद कर देती है। वहीं कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। साथ ही जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

cgcpc team will investigate children beating case in adoption center in kanker
प्रोग्राम मैनेजर का बच्ची को पीटते हुए वीडियो आया था सामने। - फोटो : संवाद
रात में आता है बॉयफ्रेंड, विवाद के बाद बच्चों को पीटती
दरअसल, शिवनगर स्थित दत्तक ग्रहण केंद्र में सीमा द्विवेदी एनजीओ के माध्यम से प्रोग्राम मैनेजर पदस्थ हैं। जहां का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह बच्चों की बेदर्दी से पिटाई करती दिख रही है। सीमा ने एक बच्ची को पहले हाथ से मारा फिर बाल से पकड़ उठाकर जमीन पर पटक दिया। जमीन पर गिरी बच्ची को दोबारा फिर से खड़ा किया, एक बांह पकड़कर पलंग पर पटक दिया। बच्ची चीखती है, चिल्लाती है, रोने लगती है। 

विरोध करने पर आठ कर्मचारियों को काम से निकाला
कांकेर के इस दत्तक ग्रहण केंद्र में 6 साल तक के यतीम बच्चों को रखा जाता है। प्रोग्राम मैनेजर का बॉयफ्रेंड है, जो अक्सर रात में संस्था में पहुंचता है। जबकि यहां बाहरी लोगों का आना प्रतिबंधित है। जब बॉयफ्रेंड से कभी विवाद हुआ तो बौखलाई मैनेजर इसका पूरा गुस्सा बच्चों पर उतारती है। यहां के बच्चे महीनों से प्रताड़ना सह रहे हैं। इसका विरोध करने वाले आठ कर्मचारियों को एक साल के अंदर केंद्र से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed