फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Cargo pickup collided with parked tractor one died in the accident eight people were seriously injured in Kan

Kanker: खड़े ट्रैक्टर से टकराई मालवाहक पिकअप, हादसे में एक की मौत आठ लोग गंभीर रूप से घायल, सवार थे 25 लोग

Tue, 24 Dec 2024 01:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 24 Dec 2024 01:19 PM IST
सार

कांकेर में मालवाहक वाहन से यात्री ढोने से फिर एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। खड़े ट्रैक्टर से टकराने में आठ लोग घायल हो गए वहीं मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Cargo pickup collided with parked tractor one died in the accident eight people were seriously injured in Kan
हादसे में घायल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर में मालवाहक वाहन से यात्री ढोने से फिर एक बड़ी दुर्घटना समाने आई है। एक कार्यक्रम से पिकअप वाहन में 25 से 30 लोग सवार होकर वापस लौट रहे थे इसी दौरान अमोडा मार्ग में खड़ी ट्रेक्टर से पिकअप वाहन टकरा गई। इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए वहीं मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई। घायलों का इलाज कांकेर जिला अस्पताल में जारी है। 

विज्ञापन


कांकेर नगर कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर ने बताया कि बीती रात 11 बजे के करीब मृतिका संगीता नेताम अपने परिजनों और ग्रामीणों  साथ दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने अमोडा ग्राम गई थी. वापसी के दौरान पिकअप वाहन में सारे लोग बैठे हुए थे उसी दौरान ड्राइवर के द्वारा तेजी और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते खड़े ट्रेक्टर को ठोकर मार दिया. जिससे 8 लोग घायल हो गए औऱ एक महिला की मौत हो गई. आगे की कार्यवाही की जा रही है। 
विज्ञापन


बता दे कि वाहन चालक यातायात नियमों को ठेंगा दिखाकर मालवाहक वाहनों में सवारियां ढो रहे हैं. रोजना दर्जनों वाहन पुलिस के आंखों के सामने से गुजर रहे हैं, लेकिन ऐसे वाहनों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं चालाक लोड वाहनों पर यात्रियों को बिठाकर उनकी जान जोखिम में डाल रहे हैं. लगातार सड़क दुर्घटनाएं होने के बाद भी लापरवाही बरती जा रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed