फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   bullies had shut off the hookah water of the Naxalite victim's family

Kanker: नक्सल पीड़ित परिवार का दबंगों ने किया हुक्का पानी बंद, पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

Sat, 06 May 2023 09:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 06 May 2023 09:12 AM IST
सार

दबंगों ने पीड़ित परिवार से बात करने या उनसे किसी भी तरह का लेन देन करने पर दो हजार रुपये जुर्माना लगाए जाने का भी तुगलकी फरमान जारी किया था।

विज्ञापन
bullies had shut off the hookah water of the Naxalite victim's family
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांकेर के धुर नक्सल प्रभावित विकासपल्ली पंचायत के पीवी 105 गांव में दबंगो ने नक्सल पीड़ित परिवार का हुक्का पानी बंद करने का फरमान सुनाने का मामला सामने आया था। दबंगों ने पीड़ित परिवार से बात करने या उनसे किसी भी तरह का लेन देन करने पर दो हजार रुपये जुर्माना लगाए जाने का भी तुगलकी फरमान जारी किया था। जिससे नक्सल पीड़ित परिवार दो दिनों से घर मे कैद होने को मजबूर था। पीड़िता ने मामले की शिकायत कलेक्टर प्रियंका शुक्ला से की थी। पूरे मामले में कांकेर एसपी ने संज्ञान लेते हुए गांव के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बांदे थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि बांदे थानाअंतर्गत विकासपल्ली पंचायत अंतर्गत पीवी 105 की रहने वाली सुषमा हालदार ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया था कि गांव के कुछ लोग उनके और परिवार के साथ मारपीट करते हैं, डर का माहौल पैदा कर रहे हैं, हुक्कापानी बंद करने की बात सामने आई थी। रिपोर्ट के आधार पर पीवी 105 के रहने वाले कमलेश राय, हरदीप विश्वास, श्रीवास बानिक, रण मडंल, सुकु विश्वास, गोपाल विश्वास के खिलाफ विभिन्न सात धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरू कर दिया है, आरोपी जल्द ही पुलिस के गिरफ्तर में होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed