{"_id":"64e75d091a96adcb8b077287","slug":"bhojraj-attack-on-the-government-in-kanker-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ये सरकार की साजिश है' : भोजराज का सरकार पर हमला, बोले- धर्मांतरण के खिलाफ लड़ाई लड़ने से रोकने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ये सरकार की साजिश है' : भोजराज का सरकार पर हमला, बोले- धर्मांतरण के खिलाफ लड़ाई लड़ने से रोकने का प्रयास
Thu, 24 Aug 2023 07:07 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 24 Aug 2023 07:07 PM IST
सार
नाग ने कहा कि पहले मेरी सुरक्षा घटा दी गई अब धमकी मिल रही है। मैने पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। अब मुझे सुरक्षा मिले या न मिले मैं धर्मांतरण के खिलाफ लड़ाई में डटा रहूंगा मुझे गोली खाना भी स्वीकार है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक भोजराज नाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांकेर के अंतागढ़ के पूर्व विधायक भोजराज नाग को नक्सलियों द्वारा मिली जान से मारने की धमकी के बाद भोजराज नाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं लगातार धर्मांतरण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं। मेरी आवाज को दबाने और रोकने का प्रयास किया जा रहा है। मैं अंदरूनी क्षेत्र में रहने वाले लोगों तक पहुंच न सकूं इसके लिए इस तरह का षड्यंत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन
नाग ने कहा कि पहले मेरी सुरक्षा घटा दी गई अब धमकी मिल रही है। मैने पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। अब मुझे सुरक्षा मिले या न मिले मैं धर्मांतरण के खिलाफ लड़ाई में डटा रहूंगा मुझे गोली खाना भी स्वीकार है।
विज्ञापन