फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Bhanupratappur seat contender Balduram Nareti is in headlines

kanker: सुर्खियों में हैं भानुप्रतापपुर सीट से दावेदार बल्दुराम नरेटी, जानें क्यों हो रही हर तरफ चर्चा

Wed, 23 Aug 2023 02:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 23 Aug 2023 02:35 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी से जिले की तीनों विधानसभा सीटों में दावेदारों की सूची काफी लंबी है। कांग्रेस पार्टी से मंगलवार को दावेदारी प्रस्तुत करने का अंतिम दिन था। जिले की तीनों विधानसभा से कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए है।

विज्ञापन
Bhanupratappur seat contender Balduram Nareti is in headlines
सीएम बघेल के साथ बल्दुराम नरेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद हो चुका है। दावेदार अपनी दावेदारी के लिए पार्टी में आवेदन कर रहे है। कांग्रेस पार्टी ने दावेदारों को ब्लॉक अध्यक्षों को अपनी दावेदारी के लिए आवेदन करने के लिए बोला है। इन दावेदारों में कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से एक दावेदार की खूब चर्चा हो रही है। जिसका कद इतना कम है कि अगर पार्टी उसे अपना उम्मीदवार बनाती है तो वह संभवतः प्रदेश के सबसे छोटे कद के उम्मीदवार होंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने है उम्मीदवार अपनी उमीदवारी प्रस्तुत कर रहे है। सत्ता में काबिज कांग्रेस पार्टी से जिले की तीनों विधानसभा सीटों में दावेदारों की सूची काफी लंबी है। कांग्रेस पार्टी से मंगलवार को दावेदारी प्रस्तुत करने का अंतिम दिन था। जिले की तीनों विधानसभा से कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से 25 दावेदारों ने उम्मीदवार बनाने आवेदन किया है। 

विज्ञापन

इनमें एक नाम भानुप्रतापपुर विकासखंड के जलिनकसा निवासी बल्दु राम नरेटी का भी है। जिसकी इन दिन खूब चर्चा है। चर्चा की मुख्य वजह उनका कद है जो कि छोटे कद के है। बल्दुराम नरेटी बताते है कि उनकी उम्र 28 वर्ष है। वह कम उम्र से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़कर एक सिपाही के रूप में कार्य करते आ रहे है। वह जनता की सेवा करने चुनावी मैदान में कूदे हैं। उन्हें उम्मीद है पार्टी उन्हें उम्मीदवार जरूर बनाएगी। आपको बता दें की अगर बल्दुराम नरेटी को पार्टी टिकट देती है तो बल्दुराम छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अब तक के सबसे छोटी कद के प्रत्याशी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed