फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Angered by adopting Christianity villagers did not allow dead body buried

Kanker: ईसाई धर्म अपनाने से नाराज ग्रामीणों ने नहीं दफनाने दिया शव, परिजनों ने दूसरी जगह किया अंतिम संस्कार

Sat, 03 Jun 2023 06:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 03 Jun 2023 06:48 PM IST
सार

कोरर टीआई ने बताया कि गांव मे विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। किसी तरीके से आशान्ति न फैले उसे देखकर भानुप्रतापपुर में शव दफनाने का परिजनों को आग्रह किया था। परिजनों ने भानुप्रतापपुर में शव को दफना दिया है। 

विज्ञापन
Angered by adopting Christianity villagers did not allow dead body buried
ईसाई धर्म अपनाने से नाराज ग्रामीणों ने नहीं दफनाने दिया शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के तहत हर्राठेमा गांव में ईसाई धर्मावलंबी मनाने वाले आदिवासी ग्रामीण के शव को ग्रामीणों द्वारा नहीं दफनाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीण धर्मपरिवर्तन कर ईसाई बन जाने से नाराज है। जिसके चलते गांव में अंतिम संस्कार करने से ग्रामीण मना कर रहे है। 

विज्ञापन

 

मृतक मरहाराम कड़ियां के पुत्र राजेंद्र कड़ियाम ने बताया कि मेरे पापा की तबियत खराब रहने के कारण जिला अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया था जिसकी मृत्यु 2 जून को हो गई। जब मैं अपने गांव में अपनी जमीन में शव दफनाने लाया तो गांव वालों ने रोक दिया। कोरर थाना में शिकायत दर्ज कराने पंहुचे परिजनों को कोरर पुलिस ने दूसरी जगह अंतिम संस्कार करने को कहा। विरोध के कारण भानुप्रतापपुर में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। लगातार इस तरह परेशान करने से ईसाई समाज में आक्रोश है।  

विज्ञापन

 

कोरर टीआई ने बताया कि गांव मे विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। किसी तरीके से आशान्ति न फैले उसे देखकर भानुप्रतापपुर में शव दफनाने का परिजनों को आग्रह किया था। परिजनों ने भानुप्रतापपुर में शव को दफना दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed