{"_id":"6aeeb80af73d6fc6a20bcefe","slug":"kanker-electricity-department-office-liquor-bottles-diwali-gifts-congress-complaint-police-investigation-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बिजली दफ्तर में दिवाली पर बांटी शराब, कार्यपालन अभियंता से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बिजली दफ्तर में दिवाली पर बांटी शराब, कार्यपालन अभियंता से पूछताछ
Sat, 07 Nov 2026 11:03 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:03 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में विद्युत विभाग के कार्यालय में दिवाली उपहार के नाम पर शराब की बोतलें बांटने का आरोप लगा है। कांग्रेस नेता की शिकायत पर पुलिस ने कार्यालय पहुंचकर बोतलें जब्त कीं और कार्यपालन अभियंता एसके किंडो को पूछताछ के लिए कोतवाली थाने ले गई। अधिकारी ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में धनतेरस के दिन दिवाली उपहार के साथ शराब की बोतलें बांटने का मामला सामने आया है। सरकारी दफ्तर के भीतर काम के समय कर्मचारियों को मिठाई के डिब्बों के साथ शराब देने के आरोप के बाद हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शराब की बोतलों को जांच के लिए जब्त कर लिया। इसके साथ ही पुलिस विभागीय कार्यपालन अभियंता को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना लेकर गई। घटना की जानकारी मिलते ही विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए।
कार्यालय में मिलीं शराब की बोतलें
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर ग्रामीण के अध्यक्ष ब्लोमेंद्र यादव को विद्युत विभाग में दिवाली के उपहार के रूप में शराब बांटने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही वे विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे और वहां का वीडियो बनाया। उन्होंने देखा कि दफ्तर में एक ही तरह के पैकेटों में शराब की बोतलें रखी जा रही थीं। महिला कर्मचारियों की मौजूदगी में कार्यालयीन समय के दौरान कई कर्मचारियों की मेज के ऊपर और नीचे शराब की बोतलें मौजूद थीं। जब उन्होंने कार्यपालन अभियंता से सवाल किया, तो उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मामले का वीडियो बनाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
सरकारी दफ्तर के भीतर काम के समय शराब की बोतलें मिलने की खबर फैलते ही शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम तुरंत विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद शराब की बोतलों को जांच के लिए जब्त कर लिया। कार्यपालन अभियंता को पूछताछ के लिए पुलिस वाहन से कोतवाली थाना लाया गया। इस कार्रवाई के बाद कई अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी भी बड़ी संख्या में थाने में जमा हो गए।
विज्ञापन
कार्यपालन अभियंता ने आरोपों को नकारा
विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता एस. के. किंडो ने कार्यालय में शराब की बोतलें आने की जानकारी होने से साफ इन्कार किया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई और वाहन में ले जाने के दौरान उनके साथ अभद्रता की गई। अधिकारी ने पुलिस के इस व्यवहार को अशोभनीय करार दिया। फिलहाल पुलिस कांग्रेस द्वारा दी गई शिकायत और जब्त बोतलों के आधार पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शराब की बोतलें कार्यालय में किस उद्देश्य से और किसके द्वारा रखी गई थीं।