फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   wife killed husband along with brother and mother in kabirdham

झगड़ा किया तो पत्नी ने मार डाला: पति का गला घोंटा, फिर भाई और मां के साथ मिलकर पेड़ से फांसी पर लटका दिया शव

Mon, 26 Jun 2023 05:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Jun 2023 05:58 PM IST
सार

वारदात के दो दिन बाद आरोपी बृजलाल ने पुलिस को गुमराह करने के लिए थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके जीजा धूरसिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तीनों आरोपियों महतारिन बाई, उसके भाई बृजलाल मरावी और मां मनकी बाई को गिरफ्तार  कर लिया। 

विज्ञापन
wife killed husband along with brother and mother in kabirdham
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में एक महिला ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने भाई और मां के साथ मिलकर उसका शव जामुन के पेड़ से फांसी पर लटका दिया। पति अपने ससुराल आया हुआ था और शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा कर रहा था। इसी बात से पत्नी भड़क गई। हत्या के बाद पुलिस को सूचना दी कि पति ने खुदकुशी कर ली है। फिलहाल जांच के बाद पुलिस ने पत्नी, उसके भाई और सास को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने का पता चला
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को 17 जून को सूचना मिली थी कि, ग्राम तुरैयाबहरा डोंगरी में बोड़ला के ग्राम पालक निवासी धूर सिंहबैगा (40) ने जामुन पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धूर सिंह का गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि, धूरसिंह 13 जनवरी को अपनी पत्नी को लेने के लिए ग्राम सुरैयाबहरा अपने ससुराल आया था।
विज्ञापन


पत्नी बोली- शराब पीकर लड़ते हो और घोंट दिया गला
इस पर पुलिस ने पत्नी से पूछताछ शुरू की तो उसने परिजनों के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पत्नी महातरीन बाई ने बताया कि, 15 जून की रात करीब 9-10 बजे उसका पति घूरसिंह बैगा से विवाद हुआ था। महातरीन बाई ने रोज शराब पीकर झगड़ा करने की बात को लेकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप है कि इसके बाद अपने भाई जलाल मेरावी और  मां मनकी बाई के साथ मिलकर धुरसिंह बैगा के शव को घर के पास डोंगरी में जामुन पेड़ से  साड़ी को फंदा बनाकर लटका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के दो दिन बाद पत्नी के भाई ने दर्ज कराया मामला
वारदात के दो दिन बाद आरोपी बृजलाल ने पुलिस को गुमराह करने के लिए थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके जीजा धूरसिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही तीनों आरोपियों महतारिन बाई, उसके भाई, बृजलाल मरावी और मां मनकी बाई पत्नी मंगलू बैगा को सोमवार को गिरफ्तार  कर लिया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed