फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Truck full of cattle caught in Kabirdham

Kabirdham Crime: अंतरराज्यीय गो तस्कर ट्रक छोड़कर भागे, आगे चल रहा था बाइक सवार वॉचर; 14 मवेशी बरामद

Thu, 27 Jul 2023 11:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Jul 2023 11:22 PM IST
सार

कबीरधाम जिले के कुकदूर पुलिस ने गौ तस्करी को लेकर कार्रवाई की है। पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक जब्त किया है। हालांकि तस्कर भाग निकले। बताया जा रहा है कि अंतरराज्यीय तस्करी करते हुए बदमाश ट्रक को यूपी ले जा रहे थे। 

विज्ञापन
Truck full of cattle caught in Kabirdham
तस्करी में पकड़ा गया ट्रक। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुकदूर पुलिस ने गौ तस्करी को लेकर कार्रवाई की है। पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक जब्त किया है। हालांकि तस्कर भाग निकले। बताया जा रहा है कि अंतरराज्यीय तस्करी करते हुए बदमाश ट्रक को यूपी ले जा रहे थे। इस दौरान एक बाइक सवार ट्रक के आगे वॉचर की तरह चल रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि एक ट्रक में मवेशी भरकर कुई से बैजलपुर जाने के रास्ते से होते हुए यूपी के कत्लखाना ले जाया जा रहा है। उसके आगे-आगे एक बाइक सवार रेकी करते हुए चल रहा है। इस पर पुलिस ने ग्राम रोखनी जंगल के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद बाइक के पीछे ट्रक आता दिखा। पुलिस को देखकर बदमाश ट्रक और बाइक  छोड़कर जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। 
विज्ञापन


ट्रक की जांच करने पर उसमें 14 मवेशी मिले। उन्हें ग्राम गौरकापा के गौशाला भेजा गया। वहीं फरार आरोपियों के खिलाफ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 व मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 66/192 दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed