{"_id":"649580886e127b49dc047726","slug":"truck-driver-killed-in-collision-with-container-in-kabirdham-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश में भिड़े कंटेनर-ट्रक, चालक की मौत: स्टेयरिंग में फंसकर तोड़ा दम, दो घंटे बाद क्रेन से निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश में भिड़े कंटेनर-ट्रक, चालक की मौत: स्टेयरिंग में फंसकर तोड़ा दम, दो घंटे बाद क्रेन से निकाला गया शव
Fri, 23 Jun 2023 04:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Fri, 23 Jun 2023 04:52 PM IST
सार
हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी। बताया जा रहा है कि बारिश के चलते विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम थी। इसके कारण कंटेनर और ट्रक चालक रास्ते को समझ नहीं सके। उनमें टक्कर हो गई।
विज्ञापन
ट्रक और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में गुरुवार देर शाम तेज बारिश के बीच ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक के चालक की स्टेयरिंग में फंसकर मौत हो गई। जबकि कंटेनर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से दोनों वाहनों में फंसे चालकों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक ट्रक चालक ने दम तोड़ दिया था। हादसा बोड़ला थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के धौलपुर निवासी चालक सुखबीर सिंह (28) पुत्र राकेश सिंह अपने हेल्पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी मयंक सिंह के साथ कंटेनर लेकर जबलपुर की ओर से आ रहा था। वहीं जबलपुर निवासी चालक प्रकाश पाठक (36) पुत्र देवप्रसाद पाठक अपने हेल्पर स्वरूप ठाकुर के साथ रायपुर से जबलपुर के लिए निकला था। दोनों वाहन गुरुवार शाम करीब 7 बजे छीरापानी कॉलोनी के सामने तिवारी होटल के पास मोड़ के पास हाईवे पर पहुंचे थे कि आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आपस में चिपक गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों में फंसे चालकों को बाहर निकाला। हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी। बताया जा रहा है कि बारिश के चलते विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम थी। इसके कारण कंटेनर और ट्रक चालक रास्ते को समझ नहीं सके। उनमें टक्कर हो गई। दोनों चालक घंटों तक अंदर ही फंसे रहे। हालांकि दोनों वाहनों के हेल्पर की स्थिति ठीक है।
विज्ञापन