{"_id":"6457dd3f75cb8023b304ab50","slug":"sexual-harassment-with-a-deaf-and-mute-girl-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म, गांव के ही युवक ने वारदात को दिया अंजाम, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म, गांव के ही युवक ने वारदात को दिया अंजाम, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
Sun, 07 May 2023 10:48 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 07 May 2023 10:48 PM IST
सार
पीड़ित युवती के पिता जब घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद युवती और उसके पिता ने कुकदूर थाने में घटना की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में एक मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती अपने भतीजे के साथ घर में थी और परिजन बाहर गये हुए थे। तभी अचानक गांव का सुरेन्द्र श्याम घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। विरोध करने पीड़िता और उसके भतीजे के साथ मारपीट भी की और फरार हो गया।