{"_id":"64f1f64364789f449901f229","slug":"police-seized-one-crore-rupees-in-mp-cg-border-chilfi-2023-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham News: एमपी-सीजी बॉर्डर चिल्फी से एक करोड़ रुपये बरामद, चार को दबोचा, दिल्ली से आ रहे थे कार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham News: एमपी-सीजी बॉर्डर चिल्फी से एक करोड़ रुपये बरामद, चार को दबोचा, दिल्ली से आ रहे थे कार में
Fri, 01 Sep 2023 08:04 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 01 Sep 2023 08:04 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में मादक पदार्थो के अवैध परिवहन, भंडार और बिक्री पर रोक लगाने के लिए गठित संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक करोड़ रुपये जब्त किए हैं। इस कार्रवाई की सूचना कलेक्टर, एसपी को दी गई। जीएसटी विभाग के अधिकारी अब इस पूरे मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
एमपी-सीजी बॉर्डर चिल्फी में पुलिस ने जब्त किया एक करोड़ रुपये
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम पुलिस ने शुक्रवार शाम 6 बजे एक कार से करीब 1 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। रुपये के संबंध में 4 लोगों से पूछताछ जारी है। मामला जिले के एमपी-सीजी बॉर्डर थाना चिल्फी का है। कबीरधाम एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि शुक्रवार शाम के समय पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान एमपी की ओर से आ रही कार नंबर डीएल 2 सीबीए 3131 की जांच की गई। कार से एक करोड़ रुपये नगद बरामद किया गया है। यह कार फरीदाबाद दिल्ली से सम्बलपुर (ओड़िशा) की ओर जा रहीं थी।
विज्ञापन
कार मे बैठे निशांत वैद्य पिता भरत भूषण वैद्य उम्र 35 निवासी फरीदाबाद, राहुल पिता विरोद रावत उम्र 32 निवासी फरीदाबाद, नरेन्द्र कुमार पिता देवी सहाय उम्र 33 निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली, विपिन पिता सुंदर सिंह उम्र 23 निवासी दिल्ली से पूछताछ जारी है। ऐसा पहली बार हुआ है कि पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक करोड़ रुपये जब्त किए है। इतनी बड़ी रकम को गिनने के लिए पुलिस को नोट गिनने की मशीन लाना पड़ा है।
विज्ञापन