{"_id":"64ef15274f91a091d109be16","slug":"person-was-murdered-with-a-stick-due-to-old-enmity-in-kabirdham-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में गई जान: कबीरधाम में गेंदलाल की हत्या, लाठी-डंडे से पीटकर किया अधमरा; आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में गई जान: कबीरधाम में गेंदलाल की हत्या, लाठी-डंडे से पीटकर किया अधमरा; आरोपी फरार
Wed, 30 Aug 2023 03:39 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 30 Aug 2023 03:39 PM IST
सार
कबीरधाम में पुरानी रंजिश में एक शख्स की लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी है। पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कान्हाभैरा का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में बुधवार को एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। यह मामला पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कान्हाभैरा का है। पिपरिया थाना प्रभारी टीआई भूषण एक्का ने बताया कि मृतक का नाम गेंदलाल पिता अनुज यादव उम्र 53, निवासी ग्राम कान्हाभैरा है। वह दोपहर 12.30 बजे गांव के बड़े बगीचा के पास था।
इसी दौरान कुछ लोग पुरानी बातों को लेकर विवाद कर मारपीट शुरू कर दी। गेंदलाल को लाठी-डंडे से मारा गया। अधमरा छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने घायल गेंदलाल को कवर्धा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले को लेकर खुलासा किया जाएगा।