फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Pedestrian killed in trailer collision in Kabirdham

Kabirdham Accident: ट्रॉला की टक्कर से राहगीर की मौत, सड़क पर बिखरे सिर के टुकड़े; छह माह में 70 की गई जान

Tue, 25 Jul 2023 11:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Jul 2023 11:00 PM IST
सार

कबीरधाम में मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार ट्राला के टक्कर मारने के चलते हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहगीर के सिर के टुकड़े हो गए और सड़क पर बिखर गए। 

विज्ञापन
Pedestrian killed in trailer collision in Kabirdham
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार ट्राला के टक्कर मारने के चलते हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहगीर के सिर के टुकड़े हो गए और सड़क पर बिखर गए। इसके बाद चालक ट्रॉला छोड़कर भाग निकला। हादसा बोड़ला थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, नेशनल हाईवे 30 में बोड़ला बाईपास पर शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार ट्राला के चपेट में आने से राहगीर की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बाईपास पर ही गाड़ी खड़ी कर ड्राइवर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रॉला जब्त कर लिया है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। आंकड़ों की बात करें तो जिले में छह माह के दौरान अब तक 70 लोगों की जान सड़क हादसे में जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed