फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Orgy of fire in forest People are setting fire in Mahua in Kabirdham

जंगल में आग का तांडव : महुआ के चक्कर में लोग लगा रहे आग, सैटेलाइट से FSI विभाग कर रहा निगरानी

Sun, 07 Apr 2024 04:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 07 Apr 2024 04:10 PM IST
सार

कबीरधाम जिले के जंगल में आग लगने की घटना बढ़ रही है। जंगल में महुआ के चक्कर में लोग आग लगा रहे हैं। ऐसे में वन विभाग ने चेतावनी दी है कि इस तरह से काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Orgy of fire in forest People are setting fire in Mahua in Kabirdham
जंगल में लगी आग बुझाता जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के जंगल में आग लगने की घटना बढ़ रही है। जंगल में महुआ के चक्कर में लोग आग लगा रहे हैं। ऐसे में वन विभाग ने चेतावनी दी है कि इस तरह से काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ताजा मामला पंडरिया पश्चिम परिक्षेत्र का है। इस संबंध में सेटेलाइट व भारतीय वन सर्वेक्षण (Forest Survey of India) FSI के माध्यम से विभाग को जानकारी मिली। 

विज्ञापन

 

जिसके बाद संबंधित परिक्षेत्र सहायक, परिसर रक्षक, अग्नि सुरक्षा प्रहरी द्वारा आग बुझाने का काम शुरू किया गया। पंडरिया पश्चिम परिक्षेत्र के कुई परिसर कक्ष क्रमांक पीएफ 441, सेन्दूरखार परिसर कक्ष क्रमांक 465 में अज्ञात कारणों से आग लगना पाया गया, जिसे तत्काल मौंके पर जाकर क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा बुझाया गया।इसी प्रकार अमनिया परिसर कक्ष क्रमांक 453, कुकदूर परिसर कक्ष क्रमांक पीएफ 450, पोलमी परिसर कक्ष क्रमांक 456, सेन्दूरखार परिसर कक्ष क्रमांक पीएफ 464 में स्थानीय किसानों द्वारा खरपतवार जलाने के लिए आग लगाया जाना पाया गया, जिसमें लाईन कटिंग किया गया, ताकि आग ज्यादा न फैल सके।  

विज्ञापन

 

सभी स्थान में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल संबंधित परिसर रक्षक द्वारा अग्नि सुरक्षा प्रहरी रक्षक अन्य ग्रामीणो की मदद से आग बुझाकर नियंत्रित किया गया। ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि इस प्रकार से अनियंत्रित आग अपने खेतो में खरपतवार जलाने व महुआ संग्रहण के लिए आग न लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed