{"_id":"67667ea8aec60bb24809cb97","slug":"nilgai-hunted-in-the-forest-forest-department-arrested-three-accused-one-absconding-in-kabirdham-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: जंगल में नीलगाय का शिकार, वन विभाग ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: जंगल में नीलगाय का शिकार, वन विभाग ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार, एक फरार
Sat, 21 Dec 2024 02:10 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:10 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में वन्यप्राणी के शिकार का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वन परिक्षेत्र सहसपुर लोहारा के जंगल में एक नीलगाय का शिकार किया है। विभाग ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले में वन्यप्राणी के शिकार का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वन परिक्षेत्र सहसपुर लोहारा के जंगल में एक नीलगाय का शिकार किया है। विभाग ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है, एक अन्य आरोपी फरार है। सहसपुर लोहारा के उप वनमंडलाधिकारी अनिल साहू ने बताया कि ग्राम मोहनपुर के निवासी प्रताप पिता मेहतर नेताम के निवास पर सर्च वारंट जारी कर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान प्रताप के घर के अंदर से जंगली जानवर का मांस, औजार समेत अन्य सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान प्रताप ने बताया कि उसके साथ मुंशी पिता जनार्दन यादव, अनिल पिता गोकर्ण नेताम, विश्वनाथ पिता महावीर ने जंगली जानवर की शिकार को अंजाम देने मोहनपुर परिसर से लगे जंगल पीएफ 258 में करंट तार बिछाकर नीलगाय का शिकार किया। इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर आपस में बांट लिया। शिकार में प्रयुक्त टंगिया को अनिल की निशानदेही पर उसके घर से बरामद किया है। जांच के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर जंगल के भीतर से उन स्थानों को दिखाया गया, जहां पर करंट फैलाने के लिए प्रयुक्त तार को छुपाया था।आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा के तहत कार्रवाई की गई। विभाग ने आरोपी प्रताप, मुंशी, अनिल को गिरफ्तार कर जिला जेल कवर्धा में रिमांड पर भेज दिया है। वहीं एक अन्य आरोपी विश्वनाथ पिता महावीर फरार है। इस मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन