फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Minor kidnapped and accused arrested sent to jail in Kabirdham

कबीरधाम : नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Mon, 30 Jun 2025 06:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 30 Jun 2025 06:11 PM IST
सार

कबीरधाम जिले के थाना झलमला क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Minor kidnapped and accused arrested sent to jail in Kabirdham
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के थाना झलमला क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। झलमला थाना के टीआई पुरुषोत्तम लाल ध्रुव ने बताया कि इस मामले में पिता ने 19 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर धारा 137(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान रोहित यादव पिता कृष्णा यादव उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम डोगरिया, चौकी साल्हेटेकरी, थाना बिरसा, जिला बालाघाट (एमपी) के रूप में की गई। 

विज्ञापन


29 जून को आरोपी को सायर देहान, चौकी मछूरदा, थाना बिरसा, जिला बालाघाट (एमपी) से पकड़ा व अपहृता को भी सुरक्षित बरामद किया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता से पूछताछ और कथन लिए गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी रोहित यादव नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद करीब डेढ़-दो वर्ष से उसे बहला-फुसलाकर विभिन्न स्थान पर शारीरिक संबंध बना रहा था। मेडिकल परीक्षण, पीड़िता का कथन, घटना स्थल का निरीक्षण व अन्य साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64(2)(एम), 65(1) बीएनएस व 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। आरोपी रोहित यादव को आज सोमवार 30 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया,जहां से प्रथम रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रकरण की विवेचना अभी भी जारी है। पुलिस द्वारा सभी आवश्यक सबूत व गवाह को संकलित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed