{"_id":"684d36dd9bf8d68fcf0901ca","slug":"kept-raping-on-the-pretext-of-marriage-quietly-got-engaged-to-another-girl-in-kabirdham-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, चुपचाप दूसरी लड़की से कर ली सगाई, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, चुपचाप दूसरी लड़की से कर ली सगाई, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 14 Jun 2025 02:52 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:52 PM IST
सार
कबीरधाम पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सूरज ठाकुर उम्र 28 साल, निवासी ठाकुर पारा कवर्धा है, जिसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सूरज ठाकुर उम्र 28 साल, निवासी ठाकुर पारा कवर्धा है, जिसे गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध महिला थाना कवर्धा में धारा 69 बीएनएस, 376, 376(2)(एन), 313 आईपीसी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी ने युवती के साथ अलग-अलग स्थान पर शादी का विश्वास दिलाकर शोषण किया। साथ ही उसने एक अन्य लड़की से सगाई भी किया, पर यह जानकारी छिपाकर पीड़िता का शोषण किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। घटना स्थल का निरीक्षण किया, साथ ही पीड़िता व आरोपी का शारीरिक परीक्षण भी किया।
विज्ञापन
आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने सूरज ठाकुर को गिरफ्तार किया। न्यायालय से आरोपी का न्यायिक रिमाण्ड 27 जून तक प्रदान किए जाने का आवेदन किया है। कबीरधाम पुलिस महिलाओं की सुरक्षा व उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सतत प्रयासरत है।
विज्ञापन