फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Good Governance Festival 2026 Development Accelerating in Chhattisgarh Under the Double-Engine Government MP

सुशासन तिहार 2026 : डबल इंजन सरकार से छग में तेजी से बढ़ रहा विकास– सांसद संतोष पाण्डेय

Fri, 01 May 2026 08:04 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 08:04 PM IST
सार

प्रदेश में सुशासन तिहार के तहत जन शिकायतों के त्वरित निराकरण की दिशा में आज शुक्रवार को कवर्धा के वीर सावरकर भवन से जन समस्या निवारण शिविर का शुभारंभ हुआ।

विज्ञापन
Good Governance Festival 2026 Development Accelerating in Chhattisgarh Under the Double-Engine Government MP
सांसद संतोष पाण्डेय ने सभा को संबोधित किया

विस्तार

प्रदेश में सुशासन तिहार के तहत जन शिकायतों के त्वरित निराकरण की दिशा में आज शुक्रवार को कवर्धा के वीर सावरकर भवन से जन समस्या निवारण शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय राजनांदगांव-कबीरधाम सांसद संतोष पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली। हितग्राहियों से सीधा संवाद किया और उनके आवेदन प्राप्त कर कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। शिविर में ट्रायसाइकिल, राशनकार्ड समेत साक्षी राजपूत को सक्षम योजना के तहत आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 80 हजार का चेक प्रदान किया गया।

विज्ञापन


शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में 85 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि छग में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में नक्सल मुक्ति का कार्य किया गया। छत्तीसगढ़ में सुशासन तभी संभव है, जब वनांचल व दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले मूल निवासी मुख्यधारा से जुड़ें। इसी उद्देश्य से नक्सल मुक्ति और पुनर्वास अभियान चलाया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed