{"_id":"64a13e3e80b1598aec041ee8","slug":"kabirdham-crime-neighbor-murdered-in-a-dispute-in-kabirdham-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham Crime: आपसी विवाद में लकड़ी से सिर पर वार कर ले ली पड़ोसी की जान, खेत से लौटते समय किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham Crime: आपसी विवाद में लकड़ी से सिर पर वार कर ले ली पड़ोसी की जान, खेत से लौटते समय किया हमला
Sun, 02 Jul 2023 02:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:37 PM IST
सार
Kabirdham Crime: पड़ोसी खेत से लौट रहा था। इसी दौरान युवक ने लकड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस थाना पिपरिया, कबीरधाम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में आपसी विवाद के चलते शनिवार शाम एक युवक ने पड़ोसी की हत्या कर दी। पड़ोसी खेत से लौट रहा था। इसी दौरान युवक ने लकड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम खैरवार निवासी टीकम जायसवाल शनिवार शाम करीब 6 बजे अपने खेत से घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान चुन्नाराम केंवट ने पुराने विवाद को लेकर अचानक टीकम के सिर पर मोटी लकड़ी से वार कर दिया। हमले में टीकम के सिर में गंभीर चोट आई। उसे उपचार के लिए कवर्धा लाया गया।
विज्ञापन
यहां पर उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से टीकम को लेकर रायपुर के लिए निकले, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन