फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Husband attacks wife fatally Woman condition critical

पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला: महिला की हालत नाजुक, रायपुर रेफर, आरोपी पति गिरफ्तार

Sat, 23 Sep 2023 01:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 23 Sep 2023 01:14 PM IST
सार

 दंपति की शादी तीन साल पहले हुई है। पूर्व में भी पति- पत्नी के साथ मारपीट करता था। इस कारण पत्नी अपने मायके चली गई थी। बाद में पति के मनाने से वापस आई थी। 
 

विज्ञापन
Husband attacks wife fatally Woman condition critical
आरोपी पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम में बीती रात एक शराबी पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, पत्नी की हालत को देखते हुए रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया है। महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। कोतवाली थाना से मिली जानकारी अनुसार ग्राम छिरहा में किशन बंजारे पिता गणेश बंजारे अपने परिवार के साथ रहता है। आरोपी किशन बंजारे शराब पीकर घर पहुंचा। इस दौरान उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आक्रोशित किशन बंजारे ने डंडे से अपनी पत्नी ललीता बंजारे पर जानलेवा हमला दिया। 

विज्ञापन


डंडे से सिर पर वार किया, जिससे महिला बुरी तरह से घायल होकर बेहोश हो गई। परिजनों को जानकारी मिली तो तुरंत पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। खून अधिक बह जाने के कारण डॉक्टर ने महिला को मेकाहारा रायपुर रेफर कर दिया। गंभीर रूप से  घायल महिला को मेकाहारा में भर्ती कराया गया। वहां पर उसका उपचार जारी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति किशन बंजारे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


खुद को कमरे में बंद कर लिया था

कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंची तो आरोपी पति ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। काफी मशक्कत के बाद कमरे को खोला गया और आरोपी मंगलदास को हिरासत में लेकर थाना लेकर पहुंचे। वहां पर पूछताछ किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। इस दंपति की शादी तीन साल पहले हुई है। पूर्व में भी पति- पत्नी के साथ मारपीट करता था। इस कारण पत्नी अपने मायके चली गई थी। बाद में पति के मनाने से वापस आई थी। इसके बाद भी पति द्वारा मारपीट किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed