फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Chhattisgarh Madarsa Board Results; 10th, 12th, Urdu Adib and Urdu Mahir result released

मदरसा बोर्ड परीक्षा: 10वीं में 97.59, 12वीं में 94.45, उर्दू अदीब में 96.97, उर्दू माहिर में 93.93 फीसदी पास

Wed, 14 Jun 2023 02:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Jun 2023 02:01 PM IST
सार

जिले के ज्यादातर परीक्षार्थी उत्तीर्ण हो गए है। वहीं  परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के वेब साइट cgmbresult.cgmadarsaboard.in/page/result पर भी देखे जा सकते हैं। रायपुर में इन परीक्षा परिणामों की घोषणा सोमवार को की गई है। 
 

विज्ञापन
Chhattisgarh Madarsa Board Results; 10th, 12th, Urdu Adib and Urdu Mahir result released
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के परीक्षा परिणाम रायपुर में जारी किए गए। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा और उर्दू अदीब व उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा 2023 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। हाईस्कूल में 97.59 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी (कला संकाय) में 94.45 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी वाणिज्य संकाय में 88.89 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी विज्ञान संकाय में 96.15 प्रतिशत, उर्दू अदीब में 96.97 एवं उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा  में 93.93 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 

विज्ञापन


इन सभी परीक्षा को लेकर कबीरधाम जिले के स्वामी करपात्री जी शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल को केंद्र बनाया गया था। जहां 50 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। यह परीक्षा 24 अप्रैल से 9 मई तक आयोजित की गई थी। जिले के ज्यादातर परीक्षार्थी उत्तीर्ण हो गए है। वहीं  परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के वेब साइट cgmbresult.cgmadarsaboard.in/page/result पर भी देखे जा सकते हैं। रायपुर में इन परीक्षा परिणामों की घोषणा सोमवार को की गई है। 
विज्ञापन


लड़कियों का रहा दबादबा, ज्यादातर उत्तीर्ण हुए 
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के परीक्षाओं में इस बार भी लड़कियों का दबदबा रहा है। हाईस्कूल में 95.18 प्रतिशत लड़के और बालिका 100 प्रतिशत उत्तीर्ण हुईं। हायर सेकेण्डरी के कला संकाय में बालक 90.91 प्रतिशत और लड़कियां 100 प्रतिशत, विज्ञान संकाय में बालक 92.31 और लड़कियां 100 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय में बालक 77.78 व बालिका 100 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। उर्दू अदीब प्रमाण-पत्र परीक्षा में बालक 100 प्रतिशत व बालिका 96.16 प्रतिशत उत्तीर्ण हुईं। उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा में बालक 92.86 और बालिका 95 प्रतिशत पास हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed