फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   BJP charge sheet released against Congress government

Kabirdham: कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का आरोप पत्र जारी, सांसद बोले- अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो

Tue, 05 Sep 2023 05:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 05 Sep 2023 05:49 PM IST
सार

प्रेस वार्ता में राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि सन 2000 में भाजपा के नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने यहां के क्षेत्रवासियों की भावनाओं को समझा और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की घोषणा संसद में की। 

विज्ञापन
BJP charge sheet released against Congress government
कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का आरोप पत्र जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय कवर्धा में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। सांसद संतोष पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू, जिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी जसविंदर बग्गा ने आरोप पत्र जारी किया। प्रेस वार्ता में राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि सन 2000 में भाजपा के नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने यहां के क्षेत्रवासियों की भावनाओं को समझा और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की घोषणा संसद में की। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के लोगों ने भाजपा पर 15 साल तक विश्वास दिखाया। यह 15 साल छत्तीसगढ़ के लिए विकास का स्वर्णिम काल था, जिससे एक नए बने राज्य में अनेकों चुनौतियों के बीच, जब छत्तीसगढ़ की छवि बीमारू राज्य और एक पलायन करने वाले राज्य की बनी हुई थी, तब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिन-रात समर्पित कर छत्तीसगढ़ के लिए सुदृढ़ विकास और अंत्योदय पर आधारित सर्वांगीण हितेषी नीतियां निर्मित की। 

विज्ञापन

 


एक रुपए किलो चावल की योजना से लेकर सड़कों का जाल बिछाने और शिक्षा के प्रसार से लेकर स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने तक भाजपा की सरकार ने डेढ़ दशक छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा की है। फिर 2018 में कांग्रेस ने झूठे वादों, फरेब और प्रलोभन से रचित एक घोषणा पत्र तैयार किया और गीता और गंगाजल की कसम खाकर छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता को ठग कर उनसे वोट हासिल किए। आज इस दुर्घटना को पांच साल पूरे होने आए। छत्तीसगढ़ की जनता उस छल को भूली नहीं है, किस प्रकार कांग्रेस के नेताओं ने महिलाओं को शराबबंदी के नाम पर, युवाओं को नौकरी और बेरोजगारी भत्ते के नाम पर, बुजुर्गों और विधवा महिलाओं को पेंशन के नाम पर, किसानों को बोनस के नाम पर, आदिवासियों को लुभावने वादों के नाम पर और पूरे प्रदेश को यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम और विकास जैसे झूठे दावों के नाम पर धोखा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सांसद पांडेय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र उदयनिधि स्टालिन के बयान पर उन्हें आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हमारा देश सदैव सनातन परंपरा का वाहक रहा है। आज कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लगातार हमारी परंपराओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। जनता सब देख रही है और इनको माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed