फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Accused of Harassment a minor arrested from Shamli in UP sent to jail by police in Kabirdham

Kabirdham: नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी यूपी के शामली से गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 15 Jul 2024 05:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 15 Jul 2024 05:57 PM IST
सार

कबीरधाम जिला पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को उत्तरप्रदेश (यूपी) के शामली से गिरफ्तार किया है। मामला कबीरधाम जिले के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
Accused of Harassment a minor arrested from Shamli in UP sent to jail by police in Kabirdham
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिला पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को उत्तरप्रदेश (यूपी) के शामली से गिरफ्तार किया है। मामला कबीरधाम जिले के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने एक नाबालिग बालिका को भगाकर ले गया था। इसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। मामले के संबंध में एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि थाना में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच चल रहीं थी। 

विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि आरोपी अजय कुमार पिता सतीश कुमार उम्र 23 निवासी ग्राम बंतीखेड़ा(रविदास मोहल्ला), थाना बाबरी, जिला-शामली (यूपी) ने नाबालिग के साथ शादी कर अपने घर में रह रहा है। कबीरधाम पुलिस की टीम ने आरोपी को उसके यूपी स्थित घर से गिरफ्तार किया है। साथ ही पीड़िता को उसके घर से बरामद किया है। पीड़िता से पूछताछ करने पर बताई कि आरोपी द्वारा मुझे नाबालिग जानते हुए शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा ले गया व दुष्कर्म किया। पीड़िता व आरोपी को लेकर पुलिस कबीरधाम वापस आई। आरोपी को आज जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed