Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   kabirdham electricity company 4 30 crore embezzlement employee arrested

कबीरधाम: बिजली कंपनी में 4.30 करोड़ रुपये का गबन, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2026 10:42 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 18 Nov 2026 10:42 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में बिजली वितरण कंपनी के 4.30 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। रवेली और मरका विद्युत केंद्रों में तैनात कर्मचारी मनोज साहू गिरफ्तार, न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।

विज्ञापन
kabirdham electricity company 4 30 crore embezzlement employee arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में चार करोड़ 30 लाख 59 हजार 870 रुपये की सरकारी राशि का गबन करने के आरोप में पुलिस ने कर्मचारी मनोज साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कर्मचारी रवेली और मरका विद्युत वितरण केंद्रों में पदस्थ रहने के दौरान एकत्र हुई राशि को बैंक खाते में जमा करने के बजाय अपने पास रखता रहा। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


दो केंद्रों में तैनाती के दौरान हुआ गबन
विद्युत वितरण कंपनी के रवेली और मरका केंद्रों में वर्ष 2019-20 से वर्ष 2022-23 की अवधि के दौरान यह वित्तीय अनियमितता हुई। आरोपी मनोज साहू सहायक ग्रेड-03 के पद पर कार्यरत था और उसके पास कंपनी के राजस्व संग्रह को बैंक में जमा कराने का प्रभार था। रवेली केंद्र में पदस्थापना के दौरान उसने तीन करोड़ 17 लाख 90 हजार 699 रुपये की बड़ी धनराशि बैंक खाते में जमा नहीं कराई। इसके बाद मरका केंद्र में प्रभार संभालते हुए उसने एक करोड़ 12 लाख 69 हजार 171 रुपये की राशि भी बैंक में जमा करने से रोक ली। इस तरह दोनों वितरण केंद्रों से कुल मिलाकर चार करोड़ 30 लाख 59 हजार 870 रुपये की राशि का गबन किया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी
मामले का खुलासा तब हुआ, जब विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने खातों का ऑडिट किया। अनियमितता सामने आने पर रवेली केंद्र के सहायक अभियंता सुनील कुमार गुप्ता ने पिपरिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना आगे बढ़ने पर मरका केंद्र के सहायक अभियंता संदीप कुमार सोनी ने भी आरोपी कर्मचारी के खिलाफ अलग से शिकायत पत्र सौंपा। पुलिस ने दोनों मामलों को जांच में शामिल करते हुए साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में स्वीकार किया अपराध
पुलिस ने आरोपी मनोज साहू को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ के दौरान आरोपी ने राशि का गबन करने की बात स्वीकार कर ली। अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से न्यायाधीश ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस अब गबन की गई राशि की बरामदगी के लिए आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed