फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Job opportunity for physically challenged people, placement camp on December 3 in Chhattisgarh

Chhattisgarh: अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए नौकरी का अवसर, तीन दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, लगेंगे ये दस्तावेज

Thu, 28 Nov 2024 06:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 28 Nov 2024 06:48 PM IST
सार

इस प्लेसमेंट कैंप में छत्तीसगढ़ राज्य के 18 से 40 वर्ष के कम से कम 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी और हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में प्रभावी संचार कुशलता और कम्प्यूटर का प्रारंभिक ज्ञान रखने वाले अस्थिबाधित दिव्यांगजन शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Job opportunity for physically challenged people, placement camp on December 3 in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर तीन दिसंबर को दिव्यांगजनो के लिए प्लेसमेंट कैंप को आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैंप में नया रायपुर में कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय बीपीओ कंपनी स्क्वेयर बिजनेस सर्विस लिमिटेड द्वारा कस्टमर सर्पार्ट एक्जीक्यूटिव के कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन


इस प्लेसमेंट में अस्थिबाधित दिव्यांगजन तीन दिसंबर को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर सिविल लाइन रायपुर में उपस्थित हो सकते हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी समस्त दस्तावेजों 12वी उत्तीर्ण अंकसूची, स्नातक या स्नातकोत्तर अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी की एक प्रति एवं दो पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन


इस प्लेसमेंट कैंप में छत्तीसगढ़ राज्य के 18 से 40 वर्ष के कम से कम 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी और हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में प्रभावी संचार कुशलता और कम्प्यूटर का प्रारंभिक ज्ञान रखने वाले अस्थिबाधित दिव्यांगजन शामिल हो सकते हैं। इन पदों के लिए साढ़े दस हजार से 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इन पदों का कार्यस्थल सीबीडी नया रायपुर होगा। इन पदों के चयन में अनुभवी को प्राथमिकता दी जायेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed