फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   jharkhand rape case: NCPCR notice to SP against Chhattisgarh Congress President

झारखंड दुष्कर्म मामला: NCPCR ने कांकेर SP को भेजा नोटिस, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष पर कार्रवाई का निर्देश

Mon, 28 Nov 2022 03:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 28 Nov 2022 03:40 PM IST
सार

इस मामले में भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम सहित पांच नामजद आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने अब तक छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस सोमवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर पहुंची है। 

विज्ञापन
jharkhand rape case: NCPCR notice to SP against Chhattisgarh Congress President
मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर जारी बयानबाजी के बाद अब सियासत गरमा गई है। झारखंड में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सोमवार को पहले पुलिस की एंट्री हुई। अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने भी इसमें संज्ञान लेते हुए कांकेर एसपी को नोटिस जारी किया। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी ब्रह्मानंद पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने दिखाई FIR की कॉपी

विज्ञापन





तीन दिन में आयोग ने मांगी रिपोर्ट
आयोग की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि झारखंड में 15 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया। उसका नाम पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने उजागर किया है। कांकेर एसपी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पीड़िता की पहचान की गोपनीयता सुनिश्चित करने के मामले में वैधानिक कार्यवाही करते हुए तीन दिन में रिपोर्ट आयोग को भेजी जाए। इस मामले में चरामा के भाजपा मंडल ने आयोग में शिकायत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पीसीसी चीफ ने आठ दिन पहले लगाया था आरोप
दरअसल, करीब आठ दिन पहले 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि नाबालिग को देह व्यापार में धकेला। इस संबंध में जमशेदपुर के टेल्को थाने में केस दर्ज है। यह FIR मई 2019 में धारा 366 a, 376(3), 376ab, 376ad, 120b।4/6 पास्को के तहत दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस के हाथ खाली, अन्य आरोपी भी फरार



झारखंड पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मारा छापा
वहीं दूसरी ओर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस ने सोमवार को रायपुर और कांकेर में छापा मारा। इस दौरान पुलिस की टीम ने कांकेर में कई जगह कार्रवाई की। हालांकि अभी तक कोई आरोपी उनके हाथ नहीं लगा है। ब्रह्मानंद नेताम सहित अन्य के खिलाफ झारखंड के टेल्को थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed