{"_id":"635b2a7efebfe92c9d660daf","slug":"jharkhand-governor-says-he-has-sought-second-opinion-in-office-of-profit-case-involving-cm-hemant-soren","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hemant Soren: लाभ के पद मामले में राज्यपाल ने मांगी एक और राय, कहा- झारखंड में कभी भी फट सकता है 'एटम बम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hemant Soren: लाभ के पद मामले में राज्यपाल ने मांगी एक और राय, कहा- झारखंड में कभी भी फट सकता है 'एटम बम'
Fri, 28 Oct 2022 06:34 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, रायपुर।
एजेंसी, रायपुर।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 28 Oct 2022 06:34 AM IST
सार
रमेश बैस से जब पूछा गया कि सोरेन सरकार के सहयोगियों ने उन पर सरकार को अस्थिर करने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। इसपर उन्होंने कहा कि अगर मेरी सरकार को अस्थिर करने की मंशा होती तो मैं चुनाव आयोग की जो सिफारिश आई है, उसके आधार पर निर्णय ले सकता था।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस (फाइल फोटो)।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े लाभ के पद मामले में एक और राय मांगी है। अपने गृह जिले रायपुर में मौजूद बैस ने बुधवार को दावा किया कि झारखंड में कभी भी ‘एटम बम’ फट सकता है।
विज्ञापन
रमेश बैस से जब पूछा गया कि सोरेन सरकार के सहयोगियों ने उन पर सरकार को अस्थिर करने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। इसपर उन्होंने कहा कि अगर मेरी सरकार को अस्थिर करने की मंशा होती तो मैं चुनाव आयोग की जो सिफारिश आई है, उसके आधार पर निर्णय ले सकता था, लेकिन मैं बदले की भावना या किसी को बदनाम करने के लिए कोई भी कार्रवाई करना नहीं चाहता।इसलिए मैंने ‘एक और राय’ मांगी है। हालांकि, उन्होंने चुनाव आयोग की सिफारिश के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी और न ही यह स्पष्ट किया कि दूसरी राय किससे मांगी गई है।
विज्ञापन
लाभ के पद मामले में सोरेन को विधानसभा सदस्यता से अयोग्य ठहराने की भाजपा की याचिका के बाद चुनाव आयोग ने 25 अगस्त को राज्यपाल को अपना फैसला भेजा था। हालांकि फैसला सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन चर्चा है कि आयोग ने मुख्यमंत्री को अयोग्य ठहराने की सिफारिश की है।
विज्ञापन