फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   After fake transfer, now job fraud: FIR against BJP General Secretary's son Pranav Awasthi

फर्जी ट्रांसफर के बाद अब नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप: भाजपा महामंत्री के बेटे प्रणव अवस्थी के खिलाफ शिकायत

Tue, 25 Aug 2026 03:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार Published by: अमन कोशले Updated Tue, 25 Aug 2026 03:35 PM IST
सार

बलौदाबाजार जिले में फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार कराने के मामले में गिरफ्तार भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी के बेटे प्रणव अवस्थी पर नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये ऐंठने का नया आरोप लगा है।

विज्ञापन
After fake transfer, now job fraud: FIR against BJP General Secretary's son Pranav Awasthi
शिकायतकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदाबाजार जिले में फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार कराने के मामले में गिरफ्तार भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी के बेटे प्रणव अवस्थी पर नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये ऐंठने का नया आरोप लगा है। महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खेमरा निवासी पीड़ित कलश राम ध्रुव ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर राशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ता के महासमुंद जिले का निवासी होने के कारण शिकायत को जांच के लिए महासमुंद भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित कलश राम ध्रुव रोजगार की तलाश में भटक रहा था। इसी दौरान बारनवापारा क्षेत्र के परिचित के माध्यम से उसका संपर्क प्रणव अवस्थी से हुआ। आरोप है कि प्रणव अवस्थी ने शराब दुकान में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे 50 हजार रुपये ले लिए। आरोपी ने पीड़ित से मांग पत्र (डीडी) जमा करने को कहा। पड़ताल करने पर मांग पत्र फर्जी पाया गया, जिस पर पीड़ित ने नौकरी करने से मना कर दिया और अपनी राशि वापस मांगी। इसके बाद आरोपी ने एनईएफटी के जरिये भुगतान की एक रसीद भेजी। हालांकि, बैंक खाते में राशि नहीं पहुंचने पर जांच कराने से एनईएफटी रसीद भी फर्जी पाई गई।
विज्ञापन


पीड़ित ने बलौदाबाजार के पुलिस अधीक्षक गौरव राय को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपी प्रणव अवस्थी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने और अपनी राशि वापस दिलाने का अनुरोध किया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने पीड़ित को महासमुंद जिले का निवासी बताते हुए शिकायत को महासमुंद स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। अब महासमुंद पुलिस स्तर पर शिकायत में दर्ज तथ्यों, दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी प्रणव अवस्थी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बलौदाबाजार की पलारी पुलिस ने कंप्यूटर के माध्यम से फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार करने और उसका उपयोग करने के मामले में भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, उनके बेटे प्रणव अवस्थी और कंप्यूटर ऑपरेटर प्रखर कश्यप समेत छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके अतिरिक्त प्रणव के खिलाफ चेक बाउंस के मामले में अदालत से गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका है। शराब दुकानों में नौकरी लगाने के नाम पर अन्य लोगों से धोखाधड़ी की भी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed