फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Election : BJP cut down tickets of one fourth present MLAs

झारखंड विधानसभा चुनाव : भाजपा ने काटे एक चौथाई वर्तमान विधायकों के टिकट

Mon, 11 Nov 2019 05:29 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 11 Nov 2019 05:29 AM IST
सार

  • सत्ता विरोधी लहर से बचने का प्रयास कर रही भाजपा
  • पहली सूची में 52 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की
  • महाराष्ट्र और हरियाणा के परिणाम का दिख रहा असर

विज्ञापन
Jharkhand Election : BJP cut down tickets of one fourth present MLAs
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में उम्मीद से कमतर परिणाम आने का असर झारखंड में भाजपा के चुनावी अभियान पर दिखाई दे रहा है। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को वर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास को जमशेदपुर पूर्व से उम्मीदवार घोषित करते हुए 81 में से 52 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने अपने 40 में से 30 विधायकों को ही इस सूची में टिकट दिया है। शेष 10 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। इसे पार्टी की सत्ता विरोधी लहर से बचने की कवायद माना जा रहा है।

विज्ञापन


यहां आयोजित कोर कमेटी की बैठक के बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सूची घोषित की। इस पहली सूची में 13 युवाओं और पांच महिलाओं को मौका दिया गया है। जातिगत संतुलन साधने के लिए एससी के 6, एसटी के 17 और ओबीसी के 21 उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं। राज्य में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरण में चुनाव होना है। इसके बाद 23 दिसंबर को मतगणना के साथ सरकार गठन का फैसला होगा। 
विज्ञापन


बता दें कि रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा ने राज्य के 19 साल के इतिहास में पहली बार किसी सरकार के अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया है। भाजपा इसे एक उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है और इसी कारण रघुवर दास को ही फिर से पार्टी ने सीएम पद का चेहरा बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजसू और लोजपा से बात जारी

भाजपा की राज्य में सीट बंटवारे पर अपने दो सहयोगी दलों ऑल झारखंड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आजसू) व रामविलास पासवान की लोजपा से अभी वार्ता चल रही है। 2014 में भाजपा ने 81 में से 37 सीट जीती थी, जबकि आजसू को पांच सीट पर जीत मिली थी। बाद में तीन अन्य विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इस बार आजसू 14 और लोजपा छह सीट पर उम्मीदवार उतारने का मौका मांग रही हैं, लेकिन भाजपा आजसू को सात तो लोजपा को दो ही सीटें देना चाहती है। इस कारण अभी तक बंटवारे पर दो दौर की बातचीत के बाद भी निर्णय नहीं हो सका है। तीसरे दौर की बातचीत रविवार को देर रात होने की संभावना थी। इस बातचीत के बाद ही भाजपा अपने शेष उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed