{"_id":"6436bbd12a4028c1ac0e4793","slug":"jewelry-worth-five-lakh-stolen-by-retired-coal-worker-s-house-in-chhattisgarh-sakti-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sakti: रिटायर्ड कोलकर्मी के मकान का ताला तोड़कर पांच लाख के गहने चोरी, पत्नी का इलाज कराने गए थे ओडिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sakti: रिटायर्ड कोलकर्मी के मकान का ताला तोड़कर पांच लाख के गहने चोरी, पत्नी का इलाज कराने गए थे ओडिशा
Wed, 12 Apr 2023 07:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 12 Apr 2023 07:40 PM IST
सार
घर में ताला लगाकर पत्नी पार्वती का इलाज कराने ओडिशा गए थे। घर की चाबी अपने साले को दी थी। इस बीच उन्हें रिश्तेदारों से घर में चोरी की सूचना मिली। गांव लौटे और घर पहुंचे तो देखा कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती में चोरों ने रिटायर्ड कोलकर्मी के मकान का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये से ज्यादा के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। वारदात के दौरान कोलकर्मी अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए ओडिशा गए थे। रिश्तेदारों ने घर का ताला टूटा देखा तो उनको सूचना दी। इसके बाद उन्होंने लौटकर मामला दर्ज कराया। सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची हुई है। मामला फगुराम चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी वीरेंद्र मनहर ने बताया कि सेरो गांव के भाटापारा निवासी पूरनो कैलाश रिटायर्ड कोलकर्मी हैं। वह घर में ताला लगाकर पत्नी पार्वती का इलाज कराने ओडिशा गए थे। घर की चाबी अपने साले को दी थी। इस बीच उन्हें रिश्तेदारों से घर में चोरी की सूचना मिली। गांव लौटे और घर पहुंचे तो देखा कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी खुली थी और उसमें रखा सामान गायब था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पूरनो कैलाश की ओर से जानकारी दी गई है कि अलमारी से चोर सोने के 15 तोला के जेवर, एक किलो लगभग चांदी के जेवर और नगद सहित 5 लाख 10 हजार रुपये का सामान ले गए हैं। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। अभी चोरी के मामले में किसी प्रकार का सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन