{"_id":"637cabac6e6de22f5b334de6","slug":"jccj-workers-on-hunger-strike-for-various-demands-against-chhattisgarh-congress-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: JCCJ कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर, कहा- भाजपा कार्यकाल के बचे दो साल का भी बोनस दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: JCCJ कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर, कहा- भाजपा कार्यकाल के बचे दो साल का भी बोनस दो
Tue, 22 Nov 2022 04:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 22 Nov 2022 04:30 PM IST
सार
पंडरिया में एसडीएम कार्यालय के सामने मंगलवार को JCCJ कार्यकर्ता टेंट लगाकर भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनका कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारी दादागिरी पर उतर आए हैं। पहले तो सुरक्षा निधि के नाम पर मनमाना बिल भेजा जा रहा है। फिर बिना नोटिस के लोगों के घरों का कनेक्शन काट रहे हैं। इसके चलते लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
कवर्धा में विभिन्न मांगों को लेकर जेसीसीजे कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में कवर्धा (कबीरधाम) में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) के कार्यकर्ता मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। यह लोग बिजली बिल में सुधार, भाजपा कार्यकाल के बचे दो साल का धान बोनस, बेरोजगारी भत्ता, सड़क निर्माण सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सुरक्षा निधि के नाम पर मनमाना बिजली बिल वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी, अजीत जोगी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अश्वनी यदु और छात्र विंग प्रदेश अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने बिजली बिल में सुधार की मांग की। वहीं धान के बोनस का भी मुद्दा उठाया। कहा कि, बीजेपी कार्यकाल के दो वर्ष का धान का बोनस देने का वादा कांग्रेस ने किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद आजतक नहीं दिया गया। जनता ने घोषणा पत्र देखकर वोट दिया था। अब खुद को ठगा महसूस कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के नाम पर ठगा जा रहा है। आज तक बेरोजगारी भत्ता के नाम पर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। आज अगर जोड़ा जाए तो प्रत्येक बेरोजगार को कम से कम एक लाख से अधिक राशि भत्ते के रूप में मिल जानी चाहिए थी, लेकिन चार साल में युवाओं को सिर्फ धक्के ही नसीब हुए।
विज्ञापन