फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jashpur major sports gift with the construction of a state-of-the-art archery academy; ₹20.53 crore approved

Chhattisgarh: जशपुर को बड़ी खेल सौगात, बनेगी अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी; 20.53 करोड़ रुपये की स्वीकृति

Sat, 13 Dec 2025 06:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 13 Dec 2025 06:35 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड स्थित पंडरा पाठ में अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन
Jashpur major sports gift with the construction of a state-of-the-art archery academy; ₹20.53 crore approved
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड स्थित पंडरा पाठ में अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 20.53 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है, जो एनटीपीसी लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) फंड से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


प्रस्तावित तीरंदाजी अकादमी में खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलेंगी। यहां आउटडोर और वातानुकूलित इनडोर तीरंदाजी रेंज, हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर, आधुनिक उपकरणों के साथ छात्रावास जैसी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


इस अकादमी के शुरू होने से जशपुर और आसपास के ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिलेगा। माना जा रहा है कि यह केंद्र आने वाले वर्षों में जशपुर को देश के प्रमुख तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्रों में शामिल कर देगा और राज्य को नई खेल प्रतिभाएं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल जगत और स्थानीय युवाओं में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह पहल न केवल खेलों को बढ़ावा देगी, बल्कि जशपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान भी दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed